Himachal Govt
National5 रुपए Diesel और एक रुपए Petrol पर घटा टैक्स

5 रुपए Diesel और एक रुपए Petrol पर घटा टैक्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीज़ल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर टैक्स में बड़ी कटौती की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय के नए फैसले के बाद पेट्रोल के निर्यात पर लेवी 1.50 रुपये से घटाकर 50 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर लेवी 25 रुपये से घटाकर 20 रुपये प्रति लीटर की गई है। डीज़ल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹5 कम कर दी गई है। नतीजतन, डीज़ल पर विंडफॉल टैक्स ₹25 से घटकर ₹20 प्रति लीटर हो गया है। जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर टैक्स ₹19 से घटाकर ₹15 प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर टैक्स ₹1.5 से घटाकर ₹0.5 प्रति लीटर कर दिया गया है।

इस लेवी को स्पेशल एडिशनल एक्साइज़ ड्यूटी के तौर पर वर्गीकृत किया गया है। पेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स कटौती की खबर सुनते ही पहला सवाल यही कौंधता है कि इसका फायदा क्‍या आम आदमी को होगा? सीधी बात यह है कि पेट्रोल और डीजल पर विंडफॉल टैक्‍स में कटौती से फिलहाल आपकी और हमारी जेब को कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इसका फायदा देश की तेल रिफाइनरी और निर्यातक कंपनियों की झोली में जाएगा। बता दें कि 27 मार्च को पेट्रोल- डीजल और एटीएफ के निर्यात पर शुल्क लगाया था, जिसे आज 17 सितंबर को कम किया गया है।

विंडफॉल टैक्स किसपर कितना कम हुआ है और क्या इससे पेट्रोल और डीजल पर असर पड़ने वाला है, इसके बारे में आप यहां से डिटेल में जान सकते हैं। विंडफॉल टैक्स में हुई कटौती को देखें तो डीजल निर्यात पर लेवी को 25 रुपए से घटाकर 20 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, पेट्रोल पर निर्यात पर जो शुल्क 1.5 रुपए था, उसे घटाकर मात्र 50 पैसे प्रति लीटर कर दिया गया है। इतना ही नहीं, एटीएफ पर भी राहत मिली है। एटीएफ पर 19 रुपए से घटाकर 15 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। इस कटौती का सीधा- सीधा फायदा उन कंपनियों को मिलेगा जो रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों को विदेशी बाजारों में बेचती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य...

सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे...

आर्मी का कर्मी बता असली जवान से लाखों का लोन दिलवा मारी ठगी, गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar सहित कई जिलों के लोगों को बनाया शिकार, 11 केस दर्ज पंचकूला: इकोनामिक सेल की टीम के द्वारा आर्मी...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों...

Jalandhar News: दिन दहाड़े गली से 4 वर्षीय बच्चे को लेकर एक्टिवा सवार फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके में दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे...