Himachal Govt
LudhianaPunjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर...

Punjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10 से 15 बदमाश, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज कुछ हजार रुपयों के लेनदेन के विवाद में 10 से 15 हथियारबंद युवकों ने एक घर पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश ईंट-पत्थर और तेजधार हथियारों (गंडासे और तलवारें) के साथ घर की और जाते हुए नजर आ रहे हैं।

पीड़ित दीपक कुमार के मुताबिक उनका किसी व्यक्ति के साथ 5 से 7 हजार रुपए का लेनदेन का विवाद चल रहा था। पिछले 15-20 दिनों से उन्हें रास्ते में रोककर लगातार धमकियां दी जा रही थी और टॉर्चर किया जा रहा था। इसके बाद आरोपियों ने साजिश के तहत उनके घर 12 सितंबर की रात धावा बोल दिया। घर के बुजुर्ग ने बताया कि हमलावर अपने साथ बोरियों में ईंटें भरकर लाए थे। गेट पर गंडासे और ईंटें मारने के बाद वे जबरन घर के अंदर तक घुस गए।

महिलाओं के बयान के अनुसार जब बदमाशों ने घर पर हमला किया तो उस वक्त घर में दीपक की पत्नी, बहन, भतीजी और बुजुर्ग पिता मौजूद थे। बदमाशों ने आते ही गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। महिलाओं द्वारा विरोध करने और बचाव की कोशिश के बावजूद, बदमाशों ने ईंटों की बरसात कर दी जिससे घर की महिलाओं और एक छोटी बच्ची को भी चोटें आई हैं। हमलावर दीपक को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने तीन-चार दिन पहले भी घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी थी और हमले के बाद भी रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उलटा हमलावर सरेआम यह कहते हुए धमकियां दे रहे हैं कि पुलिस उनके अंदर काम करती है और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित का पुलिस से अपील है की सख्त कार्रवाई की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Royal Overseas Consultants के दफ्तर में हंगामा, देखें वीडियो

वीजा के नाम पर पासपोर्ट रोकने का आरोप, पहुंची...

Hormuz के पास Iran के कमर्शियल जहाज पर हमला, एक की मौत, 3 घायल

तेहरानः पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच...

Bigg Boss 20 फेम Qazi Touqeer के सपोर्ट में आए Arijit Singh, सलमान खान ने भी की तारीफ

मनोरंजन: 'बिग बॉस 20' एक बार फिर सुर्खियों में...

BRICS Summit का दूसरा दिन : मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के...

Jalandhar News: Royal Overseas Consultants के दफ्तर में हंगामा, देखें वीडियो

वीजा के नाम पर पासपोर्ट रोकने का आरोप, पहुंची पुलिस  जालंधर: ताज मार्केट स्थित रॉयल ओवरसीज कंसलटेंट के दफ्तर में...

Hormuz के पास Iran के कमर्शियल जहाज पर हमला, एक की मौत, 3 घायल

तेहरानः पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिणी ईरान...

Bigg Boss 20 फेम Qazi Touqeer के सपोर्ट में आए Arijit Singh, सलमान खान ने भी की तारीफ

मनोरंजन: 'बिग बॉस 20' एक बार फिर सुर्खियों में बन गया है। नया सीजन फैंस को काफी पसंद भी...

BRICS Summit का दूसरा दिन : मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...