Himachal Govt
Haryana Govtफाइनेंशियल मॉडल फॉर स्टेट कंट्रीब्यूशन को लेकर हुई बैठक

फाइनेंशियल मॉडल फॉर स्टेट कंट्रीब्यूशन को लेकर हुई बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन के लिए बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों एवं कस्बों के बाहर रिंग रोड़ एवं नेशनल हाईवे बनाने के कार्य को मंजूरी प्रदान की गई है।  मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी सचिवालय में राष्ट्रीय राजमार्ग से शहरी क्षेत्र में भीड़भाड कम करने के लिए मास्टर प्लान के तहत एडॉप्शन ऑफ फाइनेंशियल मॉडल फॉर स्टेट कंट्रीब्यूशन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा, मुख्य सचिवअनुराग रस्तोगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत बाह्य रिंग रोड़ एवं नेशनल हाईवे बनाने के लिए केन्द्र सरकार अनुसार पॉलिसी तैयार की जाए, ताकि शहरों एवं कस्बों में ट्रैफिक के दबाव कम करने के लिए बनाई जाने वाली सड़कों को अमलीजामा पहनाया जा सके। बैठक के दौरान केन्द्र सरकार के लागत शेयर के लिए वित्त विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने बैठक में हिसार बाईपास, कुरूक्षेत्र बाईपास, नारनौल सिटी बाईपास, जीन्द बाईपास तथा सोहना पलवल बाईपास निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की। हिसार बाईपास, हिसार-राजगढ रोड़ एन एच 52 से हिसार देहली रोड़ तथा हिसार कैथल रोड़ से जोड़ने का कार्य करेगा। इसी प्रकार कुरूक्षेत्र लाडवा बाईपास की भी डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल्द ही इस परियोजना पर भी कार्य आरम्भ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नारनौल सिटी बाईपास का भी निर्माण किया जाएगा। लगभग 11 किलोमीटर लम्बे इस बाईपास को स्टेट हाईवे एनएच 148बी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जीन्द के दूसरी तरफ बाह्य रिंग रोड़ एवं बाईपास एनएच 352 चार मार्गीय सड़क का निर्माण किया जाएगा। एनएच 919 से पलवल सोहना बाईपास को भी जीर्णोद्वार एवं रि—डिजाईन कर निर्माण किया जाएगा। यह चार मार्गीय सड़क मार्ग लगभग 24 किलोमीटर लम्बाई का होगा। इन परियोजनाओं पर लगभग 9700 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ बाईपास केएमपी लिंक से देहली मुम्बई एक्सप्रेस वे ग्रीनफिल्ड कनेक्टिविटी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए भी तैयार किया जाएगा। इसके अलावा करनाल रिंग रोड़ के लिए भी भूमि शेयर जमा करवा दिया गया है। अम्बाला शहर एवं अम्बाला कैंट से जोड़ने के लिए रिंग रोड़ का कार्य भी निर्माणाधीन है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में रेवाड़ी भटिंडा रेलवे लाईन पर सिरसा में सिविल स्टेशन रोड पर रेलवे अण्डर ब्रिज निर्माण तथा कनीना महेन्द्रगढ रोड़ से अनावास, ढाणी राजावास स्कूल से बलाना, खातोद से बुडीन, निम्भेड़ा और बलैचा के लिए लिंक रोड़, महेन्द्रगढ बुचौली रोड़, नांगवास से अटेली सड़क़ के अतिरिक्त कार्य को भी मंजूरी प्रदान की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, अनुराग अग्रवाल, आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अशिमा बराड़, जे गणेशन सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

एक वाहन से मौके पर वसूला 5 हजार रुपये...

ललड़ी में महिला से गाली-गलौज और मारपीट, पांच लोगों पर केस

घर के आंगन में पहुंचकर धक्का-मुक्की करने और जान...

बंगाणा में नशे का सेवन करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत यातायात जांच...

चिंतपूर्णी में देसी शराब की 8 बोतलें बरामद, आरोपी पर मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने गश्त...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

एक वाहन से मौके पर वसूला 5 हजार रुपये जुर्माना, दूसरा वाहन पुलिस कब्जे में ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना...

ललड़ी में महिला से गाली-गलौज और मारपीट, पांच लोगों पर केस

घर के आंगन में पहुंचकर धक्का-मुक्की करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना...

5600 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 शातिर गिरफ्तार, बना रखी थीं 76 फर्जी कंपनियां, देखें वीडियो

कानपुरः चमनगंज और बेकनगंज के दो शातिर अपराधियों ने ठगी का ऐसा मकड़जाल बुना कि 5600 करोड़ रुपये की...

बंगाणा में नशे का सेवन करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत यातायात जांच के दौरान नशे के सेवन के संदेह में पकड़े गए...