Himachal Govt
Unaजेल की सलाखों के पार आत्मनिर्भरता की राह, बनगढ़ में कैदियों को...

जेल की सलाखों के पार आत्मनिर्भरता की राह, बनगढ़ में कैदियों को उद्यमिता का पाठ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना, सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से शुक्रवार को बनगढ़ स्थित उप सुधारगृह में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य जेल में सजा काट रहे लोगों को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्य देव शर्मा सहोड़ ने मंच की गतिविधियों और उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कौशल और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने आत्मनिर्भरता को व्यक्ति के पुनर्वास से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख पंकज सहोड़ ने जिला प्रशासन और जेल प्रशासन के समक्ष कैदियों के कौशल विकास, स्वरोजगार तथा पुनर्वास को लेकर विभिन्न सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि जेल में सजा पूरी करने के बाद बाहर आने वाले लोगों को यदि प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं तो वे सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सनराइज एजुकेशनल सोसाइटी के एमडी महेंद्र पाल डोगरा ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों से जुड़कर आय के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने कौशल को पहचानने और उसे स्वरोजगार के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

बनगढ़ उप सुधारगृह के उप अधीक्षक जगजीत चौधरी ने जेल में संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुधारगृह में सजा काट रहे लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।

सम्मेलन में कैदियों के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। स्वदेशी जागरण मंच ने जेल प्रशासन के सहयोग से भविष्य में भी इस दिशा में आवश्यक गतिविधियां आयोजित करने की बात कही।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नई दिल्ली के वसंत...

Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने तलवारों के बल पर राहगीरों को लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः जिले के न्यू चंदर नगर की नाले वाली...

पूर्व मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक...

CM Nayab Singh की मौजूदगी में हरियाणा ने IT रोपड़ के साथ किया MOU

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति...

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में मजबूत, होगा मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार गुरुग्राम में तेजी से बढ़ते शहरीकरण...

श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री पेजावर मठ का दौरा किया। यह मठ...

Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने तलवारों के बल पर राहगीरों को लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः जिले के न्यू चंदर नगर की नाले वाली रोड पर लूट की वारदात सामने आई है। जहां, बताया...

पूर्व मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा...

CM Nayab Singh की मौजूदगी में हरियाणा ने IT रोपड़ के साथ किया MOU

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)...