ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला पुलिस ऊना ने 10 सितंबर को अवैध खनन अधिनियम के तहत दो वाहनों के चालान किए।
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। चालान के एवज में कुल 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।