Himachal Govt
Haryana500 करोड़ के लंबित बिलों को लेकर PWD Association ने सड़कें जाम...

500 करोड़ के लंबित बिलों को लेकर PWD Association ने सड़कें जाम करने की चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कांट्रेक्टर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को निर्माण सदन में विभाग के इंजीनियरिंग इन चीफ सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई। ठेकेदारों के अप्रैल 2026 से करीब 500 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान को जल्द जारी करने की मांग की। उनका कहना था कि इन कार्यों के बिल पहले ही पास हो चुके हैं, लेकिन भुगतान अब तक नहीं हुआ है।

बैठक में अधिकारियों ने ठेकेदारों को 18 सितंबर तक लंबित बिलों का भुगतान करने का आश्वासन दिया। ठेकेदारों ने स्पष्ट किया कि यदि 18 सितंबर तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों पर उतरकर सड़कें जाम करने की चेतावनी भी दी गई।

ठेकेदारों ने डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (डीएलपी) के दौरान किए जाने वाले कार्यों के भुगतान की भी मांग उठाई। साथ ही इस अवधि में डीसी ऑफिस के प्रतिनिधियों को दी गई इंस्पेक्शन की पावर वापस लेने की मांग रखी। ठेकेदारों का कहना था कि तकनीकी कार्यों की जांच के लिए विभागीय तकनीकी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

वहीं, बैठक में ठेकेदारों को एक राहत भी मिली। उनके पहले से चल रहे निर्माण कार्यों की समय सीमा अवधि को 31 मार्च तक और प्राइस वरिअशन क्लाज के अनुरूप एस्केलेशन प्रदान करने की मांग स्वीकार कर ली गई। इससे ठेकेदारों में कुछ संतोष देखने को मिला।

एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक जैन, प्रधान जय भगवान जाखड़ , वरिष्ठ उपप्रधान मनोज चहल और कोषाध्यक्ष गुरवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि ठेकेदार विभाग के साथ काम जारी रखना चाहते हैं, लेकिन लंबे समय से भुगतान अटका होने से उन पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब 18 सितंबर तक भुगतान होने का इंतजार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर किया देश का नाम रोशन

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य...

मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार

जल्द ही जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड चंडीगढ़: पंजाब...

Jalandhar News: LPG Distributors Association ने खोला मोर्चा, जतंर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलडीएआई) ने...

मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर किया देश का नाम रोशन

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार

जल्द ही जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में अब और...

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर परिषद मानसा के कर्मचारियों और ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक मामला किया दर्ज

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सड़क निर्माण में...

Jalandhar News: LPG Distributors Association ने खोला मोर्चा, जतंर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलडीएआई) ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, डिस्ट्रीब्यूटर्स हरसिमरजीत...