Himachal Govt
Haryana Govtमोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी- मुख्यमंत्री

मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी- मुख्यमंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने लगभग 55 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन वह आज भी यह नहीं बता सकती कि उसके शासनकाल में कितने लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए लागू की गई नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यात्रा के रहे हैं, जिसका सकारात्मक बदलाव आज देश की जनता स्वयं अनुभव कर रही है।

पंचकूला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का मुकाबला करने के लिए न कोई नीति है, न मुद्दा और न ही कोई ठोस एजेंडा। इसलिए कांग्रेस के नेता बाहर से लिखी स्क्रिप्ट लेकर प्रधानमंत्री को बदनाम करने का प्रयास करते हैं, लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की निरंतर सेवा, त्याग और तपस्या की साक्षी है।

कांग्रेस के पास गरीबों के आंकड़े थे, गरीबी से बाहर निकालने का नहीं कोई हिसाब

कांग्रेस के शासनकाल में गरीब और गरीब होता गया। कांग्रेस के पास गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के आंकड़े तो थे, लेकिन वह आज भी यह नहीं बता सकती कि उसके शासनकाल में कितने गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक गरीबों का शोषण किया। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब के सम्मान और उसके जीवन स्तर में सुधार को सरकार की नीतियों के केंद्र में रखा। गरीब कल्याण की इसी सोच का परिणाम है कि लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

मोदी का मजाक बनाते-बनाते गरीब महिलाओं के सम्मान का मजाक बना रही थी कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने कहा कि 55 वर्षों तक देश पर शासन करने वालों को गरीब माताओं, बहनों और बेटियों की पीड़ा दिखाई नहीं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लगभग 12 करोड़ शौचालय बनवाकर महिलाओं को ‘इज्जत घर’ देने का काम किया। कांग्रेस को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसने और अपशब्द कहने से कांग्रेस की राजनीतिक भूख शांत नहीं होगी। जनता का विश्वास प्राप्त करने के लिए कांग्रेस को गरीब, महिला और युवा के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कहीं आप तो खाते ऐसा फास्टफूड, सन्नी चाट भंडार पर सेहत विभाग की रेड, देखें वीडियो

फिरोजपुरः अक्सर लोग शाम के समय रेहड़ियों पर लगे...

राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

14, 21 और 28 सितम्बर को होगी पंचकूला जोन के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चण्डीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय,...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर किया देश का नाम रोशन

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य...

मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार

जल्द ही जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड चंडीगढ़: पंजाब...

Punjab News: कहीं आप तो खाते ऐसा फास्टफूड, सन्नी चाट भंडार पर सेहत विभाग की रेड, देखें वीडियो

फिरोजपुरः अक्सर लोग शाम के समय रेहड़ियों पर लगे फास्टफूड को बड़े ही शौंक से खाने के लिए खड़े...

राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन,...

14, 21 और 28 सितम्बर को होगी पंचकूला जोन के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चण्डीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली आपूर्ति करवाने के लिए प्रतिबद्ध...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर किया देश का नाम रोशन

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम...