Himachal Govt
Haryana Govtउद्यमियों को समयबद्ध प्रोत्साहन राशि जारी करने की दिशा में नायब सरकार...

उद्यमियों को समयबद्ध प्रोत्साहन राशि जारी करने की दिशा में नायब सरकार का बड़ा कदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट घोषणा में प्रोत्साहनों के वितरण में पारदर्शिता, और समयबद्धता के तहत, एमएसएमई निदेशालय और उद्योग एवं वाणिज्य निदेशालय की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 670 लाभार्थियों को कुल 311 करोड़ 25 लाख रुपये की पहली प्रोत्साहन राशि ई-कुबेर (कोषागार) के माध्यम से जारी की। गुरुवार को हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बजट प्रस्तुत करते हुए घोषणा की थी कि इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल पर आवेदन जमा करने और आवश्यक जांच पूरी होने के बाद पात्र प्रोत्साहन राशि का 50 प्रतिशत 7 कार्य दिवसों के भीतर अग्रिम रूप से जारी किया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत पात्र प्रोत्साहन राशि आवेदन की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद 45 कार्य दिवसों के भीतर जारी की जाएगी।

हरियाणा की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार सृजित करने और प्रदेश के लोगों के लिए अवसर पैदा करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), मेगा एवं बड़े उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज जारी की गई प्रोत्साहन राशि में एमएसएमई विभाग की हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति (HEEP) के तहत 539 लाभार्थियों को 45.44 करोड़ रुपये, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और रिटेल नीति (LWR) के तहत 4 लाभार्थियों को 9.29 करोड़ रुपये, जबकि उद्योग निदेशालय की हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति (HEEP) के तहत 16 लाभार्थियों को 144.16 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।

उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेशभर के उद्यमों के लिए विभिन्न योजनाएं और नीतियां लागू कर रही है, जिसमें प्रोत्साहनों के समयबद्ध वितरण, पारदर्शी प्रक्रिया और पात्र लाभार्थियों को समय पर सहायता प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने पंजाब के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर जताया गहरा दुख

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

Punjab के 2 व्यक्तियों सहित 3 गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

पंचकूला: एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दो दिन...

Jalandhar Bypass के पास सॉस फैक्टरी में सेहत विभाग की Raid, सामान जब्त, देखें वीडियो

लुधियानाः त्यौहारी सीजन को लेकर सेहत विभाग भी एक्शन...

पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर की शोकस्वरूप अवकाश की घोषणा

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल...

Jalandhar News: SP Medicos पर ड्रग विभाग और पुलिस की Raid, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नूरपुर कालोनी में स्थित SP Medicos पर...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने पंजाब के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर जताया गहरा दुख

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता और प्रसिद्ध...

Punjab के 2 व्यक्तियों सहित 3 गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

पंचकूला: एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दो दिन में तीन आरोपियों को अलग-अलग मामले में गिरफ्तार किया है।...

Jalandhar Bypass के पास सॉस फैक्टरी में सेहत विभाग की Raid, सामान जब्त, देखें वीडियो

लुधियानाः त्यौहारी सीजन को लेकर सेहत विभाग भी एक्शन मोड में आ गया है। ऐसे में लगातार सेहत विभाग...

पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर की शोकस्वरूप अवकाश की घोषणा

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्य...