पंचकूला: एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दो दिन में तीन आरोपियों को अलग-अलग मामले में गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सौरभ रावत ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके चंडीमंदिर थाना और पिंजौर थाना और सेक्टर 20 थाना में पर्चा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तारी डाली गई है। जिसमें पहला आरोपी विजय कुमार है। जो कि पंजाब कालोनी का रहने वाला है। जिससे 24.8 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसको आज कोर्ट में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। और दूसरा आरोपी भूपिंदर ठाकुर जो कि हिमाचल प्रदेश रहने वाला है।
जिससे एक किलो 118 ग्राम चरस बरामद की है। जिसके उपरांत पिंजौर थाना में पर्चा दर्ज किया गया है। और तीसरा आरोपी गौरव दीप जो कि पंजाब के पाकिस्तान बॉर्डर तरणतारन के पास का रहने वाला है। जिस से 100 ग्राम हीरोइन बरामद करके सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में पर्चा दर्ज किया गया है। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सौरभ रावत ने बताया कि तीनों में जो जो विजय कुमार जो कि पंजाब कालोनी का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि हेरोइन का नशा खुद भी करता है और वह इसे सप्लाई भी करता है। आरोपी विजय कुमार ट्राइसिटी में सप्लाई का काम करता है।
दूसरा आरोपी भूपिंदर ठाकुर अभी कुछ दिन पहले भी शिमला जेल से नशे की सप्लाई मामले में जेल से बाहर आया है। जिसके बाद दोबारा से इसी काम में लग गया। बताया जा रहा है। भूपिंदर के ऊपर पहले भी दो अलग अलग मामले में एनडीपीएस के मामले दर्ज है। और जो तीसरा आरोपी गौरवदीप है। अभी ये पता करवाने लगे हुए है कि ये कही पाकिस्तान से हीरोइन तो नहीं लेकर आता क्योंकि इसका जो घर है वो बिल्कुल बॉर्डर के नजदीक गांव है। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज ने बताया कि सभी को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड लेकर जहां से नशे लाते है। वहीं से अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।