Himachal Govt
Haryana GovtDelhi-NCR में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने उठाया...

Delhi-NCR में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने उठाया अहम कदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा में जल एवं वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सीवेज एवं औद्योगिक अपशिष्ट उपचार, गांवों में अपशिष्ट जल प्रबंधन, बायोगैस, पराली प्रबंधन, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और हरित क्षेत्र बढ़ाने के कार्यों को गति दी जा रही है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने यमुना एक्शन प्लान तथा दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधार से संबंधित कार्ययोजनाओं की समीक्षा की और विभिन्न विभागों को निर्धारित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यमुना एक्शन प्लान की समीक्षा के दौरान यमुना बेसिन में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, गांव स्तर पर अपशिष्ट जल प्रबंधन और बायोगैस परियोजनाओं की जिलेवार प्रगति की समीक्षा की गई। अंबाला, फरीदाबाद, रोहतक, गुरुग्राम और करनाल के मंडलायुक्तों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। औद्योगिक अपशिष्ट जल के उपचार के लिए प्रस्तावित सीईटीपी परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। फरीदाबाद के प्रतापगढ़ में प्रस्तावित 50 एमएलडी सीईटीपी के लिए 10 अगस्त को निविदाएं आमंत्रित की गई थीं और बोली जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर है।

दिल्ली एवं एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए चिन्हित उपायों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने वाहनों से होने वाले उत्सर्जन, धूल एवं कचरे से होने वाले प्रदूषण, पराली जलाने की रोकथाम तथा हरित क्षेत्र बढ़ाने से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में रोजाना वाहन चोरी की घटनाएं...

Punjab News: ओवरलोड ऑटो में दरवाजे पर लटका बच्चा, वीडियो वायरल

अमृतसरः शहर में स्कूल बस और ऑटो चालकों को...

Punjab News: Union Bank of India में घूसे 5 नकाबपॉश लुटेरे, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

अमृतसरः जंडियाला गुरु इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया...

मुंबई बम ब्लास्ट: अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की याचिका खारिज

मुंबईः 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में...

Jalandhar News: कार-ऑटो की टक्कर के बाद जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस बनी मूक-दर्शक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कपूरथला चौक में कार और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के...

Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में रोजाना वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। लगातार वाहन चोरी की घटनाओं से...

Punjab News: ओवरलोड ऑटो में दरवाजे पर लटका बच्चा, वीडियो वायरल

अमृतसरः शहर में स्कूल बस और ऑटो चालकों को कई बार ट्रैफिक नियमों को लेकर हिदायतें जारी की गई...

Punjab News: Union Bank of India में घूसे 5 नकाबपॉश लुटेरे, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

अमृतसरः जंडियाला गुरु इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक में नकाबपॉश...