Himachal Govt
Haryana Govtऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन से मिले CM Saini

ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन से मिले CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ में भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, कृषि, ग्रीन एनर्जी, खेल, टूरिज्म, निवेश तथा युवाओं को वैश्विक अवसर उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत और व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, तकनीक, इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और लोगों के बीच संपर्क लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हरियाणा के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ राज्य स्तर पर सहयोग को और मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं हैं।

यूनिवर्सिटी और इनोवेशन में सहयोग पर विशेष जोर

बैठक में हरियाणा की यूनिवर्सिटीज और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, कृषि, इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त रिसर्च, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज तथा संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल द्वारा हरियाणा के युवाओं के लिए ऑस्ट्रेलिया में हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स और आईटी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के अनुरूप प्रशिक्षण एवं स्किल डेवलपमेंट में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

निवेश और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग पर चर्चा

बैठक में ऑटोमोबाइल, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, एग्रीटेक, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्री 4.0 जैसे क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलियाई निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की मजबूत औद्योगिक अर्थव्यवस्था, विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन और तेजी से विकसित हो रहा इनोवेशन इकोसिस्टम ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रील बनाने के क्रेज पड़ा भारी, 40 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से गिरा युवक, देखें CCTV

सूरतः आजकल युवाओं में रील, स्टंट और सोशल मीडिया...

Easy Registry के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने...

चलती कार में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड में सूरजपुर...

नगर निगम दफ्तर में लगी भीषण आग, बिल बुक और फाइलें जलकर खाक, देखें वीडियो

आगराः नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग में आज...

अमन अरोड़ा ने 100-125% F.C.I. रिटर्न मंजूरियों के साथ वैश्विक निवेशकों को पंजाब में दिया निवेश का न्यौता

चंडीगढ़/दुबई: पंजाब को भारत के अगले बड़े और सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए पंजाब...

रील बनाने के क्रेज पड़ा भारी, 40 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से गिरा युवक, देखें CCTV

सूरतः आजकल युवाओं में रील, स्टंट और सोशल मीडिया पर वायरल का काफी क्रेज है। ऐसे में कई बार...

Easy Registry के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने संपत्ति पंजीकरण को तेज, सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के...

चलती कार में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड में सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा लेबर चौक पर चलती कार में...