Iphone 18 Pro सीरीज भी हुई लॉन्च
टेक्नोलॉजी: Apple ने बीती रात अपना पहला स्क्रीन मुड़ने वाला आईफोन लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल का नाम ऐप्पल ने Iphone Duo रखा है। इसका डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 8 के जैसा है। इसके अलावा कंपनी ने आईफोन 18 की पूरी सीरीज ही लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही Apple Watch और नए Air Pods भी लॉन्च किए हैं।
3 लाख रुपये है कीमत
Iphone Duo की शुरुआत की कीमत 3 लाख रुपये रखी गई है। इसमें 256GB Internal Storage मिलेगी। इसके साथ ही टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 4.50 लाख रुपये रखी है। इसमें 512 GB और 1TB की स्टोरेज का ऑप्शन भी है। आईफोन Duo में कवर डिस्पले 5.4 इंच की रखी गई है। वहीं इनर डिस्पले 7.6 इंच की है। दोनों में Super Retina XDR Amoled Panel का इस्तेमाल भी हुआ है। इसके साथ ही बैक पैनल पर ड्युअल रियर कैमरा सेटअप भी रखा गया है। इसमें 48-48 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। वहीं आईफोन Duo में A20 Pro Chipset का इस्तेमाल भी हुआ है।
लॉन्च हुई Iphone 18 की पूरी सीरीज
इसके साथ ही ऐप्पल ने आईफोन 18 की पूरी सीरीज लॉन्च कर दी है। इसका नाम Iphone 18 Pro रखा गया है। इस सीरीज में दो हैंडसेट है। इसका नाम Iphone 18 Pro और 18 Pro Max रखे गए हैं।
इतनी रखी गई है कीमत
भारत में Iphone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये हैं। इसके अलावा Iphone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। भारत में इसका प्री ऑर्डर 12 सितंबर से शुरु होगी और ओपन सेल 18 सितंबर से शुरु हो जाएगी।
इसके अलावा Apple Watch 12 और Watch Ultra 4 लॉन्च हो गई है। कंपनी ने दोनों स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनटरिंग को अच्छा किया है। अब ये दोनों वॉच हर 5 सैकेंड में हार्ट रेट पर मिलेगी।