Himachal Govt
International7 साल बाद भारत दौरे पर आएंगे Xi Zinping, Bricks सम्मेलन में...

7 साल बाद भारत दौरे पर आएंगे Xi Zinping, Bricks सम्मेलन में होंगे शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीएम मोदी के साथ इन मुद्दों पर करेंगे बातचीत

नई दिल्ली: राजधानी में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच में अहम द्विपक्षीय बैठक होने वाली है। सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं की यह खास मुलाकात 12 सितंबर को होने वाली है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 2020 के गलवान घाटी संघर्ष के बाद दोनो नेताओं की यह पहली आमने-सामने की औपचारिक द्विपक्षीय बातचीत होने वाली है। 12 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे शी जिनपिंग भारत में पहुंच सकते है। चीन के ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन से जब शी राष्ट्रपति के भारत दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह साफ कह दिया है कि इस बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।

बता दें कि भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता करने वाला है। 18वें ब्रिक्स शेखर सम्मेलन की मेजबानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाली है। सामने आई जानकारी के अनुसार, 12 और 13 सितंबर को होने वाली है।

7 साल बाद भारत आने वाले हैं शी जिनपिंग

शी जिनपिंग का भारत में दौरा दोनों देशों के रिश्तों के हिसाब से बेहद जरुरी माना जा रहा है। करीबन 7 साल के बाद वह भारत में आ रहे हैं। 2020 में हुए सीमा विवाद के बाद भारत और चीन के राजनीतिक रिश्तों में काफी तनाव भी आया था। वहीं गलवान घाटी की हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच में सैन्य तैनाती बढ़ गई और व्यापार व निवेश के क्षेत्र में भी कई तरह की पाबंदियों और सावधानियां देखने को मिली है।

अभी के महीनों में दोनों देशों ने रिश्तों को धीरे-धीरे सामान्य करने की दिशा में कई कदम बढ़ाए हैं। सीमा पर तनाव कम करना, बातचीत को आगे बढ़ाना, आर्थिक रिश्तों में कुछ रुकावटों का हटाना की कोशिश भी इस दौरान हुई है। रॉयटर्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच में रिश्तों के सुधार के संकेत जरुरी मिले है पर अभी भी दोनों देशों के बीच में भरोसे की कमी है।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

दोनों देशों के नेताओं की बैठक में सीमा विवाद और LAC पर शांति बनाए रखना सबसे जरुरी मुद्दों में शामिल होगा। इसके अलावा दोनों देशों के बीच में व्यापार, निवेश, सीधी उड़ानें और आर्थिक सहयोग से जुड़े विषय पर भी अहम बातचीत हो सकती है। भारत और चीन के बीच में हाल के समय में कई स्तरों पर बातचीत भी हुई है। दोनों देशों के खास प्रतिनिधियों और सीमा मामलों में जुड़े अधिकारियों के बीच में बातचीत चल रही है। इस प्रक्रिया का मुख्य मकसद सीमा पर तनाव कम करना और दोनों देशों के रिश्तों को स्थिर रखना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

उद्यमियों को समयबद्ध प्रोत्साहन राशि जारी करने की दिशा में नायब सरकार का बड़ा कदम

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट...

Punjab News: Union Bank में लूट की नाकाम कोशिश, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जंडियाला गुरु में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की...

Punjab News: AK-47 राइफलों और हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, CP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले...

CM Saini ने 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1,890 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न...

उद्यमियों को समयबद्ध प्रोत्साहन राशि जारी करने की दिशा में नायब सरकार का बड़ा कदम

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट घोषणा में प्रोत्साहनों के वितरण में पारदर्शिता, और समयबद्धता के...

Punjab News: Union Bank में लूट की नाकाम कोशिश, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जंडियाला गुरु में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पांच संदिग्ध...

Punjab News: AK-47 राइफलों और हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, CP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को...

CM Saini ने 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1,890 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत 50 लाख 28 हजार 208 पात्र लाभार्थियों...