Himachal Govt
JalandharJalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर में रोजाना वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। लगातार वाहन चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हो गए है। दरअसल, पुलिस उन्हें सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दे रही है, जबकि हकीकत में ना तो वाहन चालक को उसका वाहन लौटाया जा रहा है और ना ही सही से सुनवाई हो रही है। ऐसे में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली से परेशान होकर अब पीड़ितों को खुद ही सबूत जुटाने पड़ रहे हैं। ताजा मामला टिकिया वाले चौक के पास से बाइक चोरी का सामने आया है। दरअसल, यह शहर का सबसे व्यस्त बाजार है और यहां पर प्राइमरी स्कूल की गली से 1 सितंबर को युवक की मोटरसाइकिल लेकर चोर फरार हो गया।

पीड़ित राज कुमार पुत्र हरबंस लाल का कहना है कि उसके द्वारा सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को सौंप दी गई और पुलिस को लिखित भी शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन इतने दिन बीतने पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। राज कुमार ने बताया कि वह टिकिया वाले चौक के पास ‘सोनी बुटीक’ में काम करते हैं। 1 सितंबर को सुबह करीब 11:00 बजे उन्होंने अपनी बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल (नंबर PB 08 DD 8164, मॉडल 2015) पास ही के प्राइमरी स्कूल वाली गली में खड़ी की थी। जब वह रात करीब 9:15 बजे काम खत्म कर घर जाने लगे, तो वाहन गायब था।

पीड़ित ने घटना की तुरंत लिखित शिकायत थाना डिवीजन नंबर 4 में दर्ज करवाई, जहां शिकायत अधिकारी संजीव बाबा ने प्राप्त की। शिकायत पत्र में पीड़ित ने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्व उनकी चोरी हुई बाइक का किसी गलत काम या वारदात में इस्तेमाल न कर लें। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद जब पुलिस ने चोर को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई, तो उन्होंने खुद मशक्कत करके सीसीटीवी फुटेज निकलवाई, जिसमें चोर बाइक ले जाता हुआ साफ नजर आ रहा है।

राजकुमार ने मीडिया से बातचीत में पुलिस की सुस्त कार्यशैली पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी केवल आश्वासन देते हैं और बार-बार चक्कर कटवाते हैं, लेकिन कोई जमीनी कार्रवाई नहीं करते। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस जल्द फुटेज के आधार पर चोर को गिरफ्तार कर उनकी बाइक बरामद नहीं करती है, तो वह पूरे मामले के सबूत और तस्वीरें लेकर सीधे पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

आवारा कुत्तों का कहर, नौजवान पर हमला कर काटा कान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः डड्डूमाजरा के चार मंजिला मकानों के पार्क में...

Punjab News: मुख्यमंत्री तीर्थ योजना बस हुई हादसे का शिकार

गुरदासपुरः मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत मथुरा-वृंदावन से श्रद्धालुओं...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर शोक की लहर, पिता के बाद जीजा का हुआ निधन

जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के घर दुखों...

उद्यमियों को समयबद्ध प्रोत्साहन राशि जारी करने की दिशा में नायब सरकार का बड़ा कदम

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट...

Punjab News: Union Bank में लूट की नाकाम कोशिश, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जंडियाला गुरु में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की...

आवारा कुत्तों का कहर, नौजवान पर हमला कर काटा कान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः डड्डूमाजरा के चार मंजिला मकानों के पार्क में आवारा कुत्ते का कहर देखने को मिला। जहां कुत्ते ने...

Punjab News: मुख्यमंत्री तीर्थ योजना बस हुई हादसे का शिकार

गुरदासपुरः मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत मथुरा-वृंदावन से श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर वापस लौट रही खाली बस गुरदासपुर-बहरामपुर रोड...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर शोक की लहर, पिता के बाद जीजा का हुआ निधन

जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के घर दुखों का पहाड़ टूट गया। दरअसल, आज मोहिंदर भगत के पिता...

उद्यमियों को समयबद्ध प्रोत्साहन राशि जारी करने की दिशा में नायब सरकार का बड़ा कदम

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट घोषणा में प्रोत्साहनों के वितरण में पारदर्शिता, और समयबद्धता के...