जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के गुरसंत नगर की 5 नंबर गली में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां कुछ युवकों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई और परिवार पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई। पीड़ित नवाजिश अली के अनुसार, शाकिर का कहना हैकि वह एक व्यक्ति को जानता है। इस दौरान 20 से 25 नौजवानों ने घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार युवक ने उससे 2 हजार रुपए उधार लिए थे। इस दौरान पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित ने कहाकि युवक ने घर पर आकर उसे थप्पड़ मारा और उसके बाद तोड़फोड़ की गई।
उक्त हमलावार मॉडल हाउस का रहने वाला है। ऐसे में परिवार ने हमलावरों से बचने के लिए एक युवक ने बाथरूम में छिपकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। हमले के जोर से दरवाजे की लकड़ी और कब्जे टूट गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घर में घुसकर तोड़फोड़ करने की कॉल मिली थी। मौके पर नवाजिश अली मिला, जिसने कुछ अज्ञात और कुछ परिचित लोगों पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
शुरुआती बातचीत में किसी पुराने विवाद या करीब 2 हजार रुपए के लेन-देन की बात भी सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि घर में कितना नुकसान हुआ है या कोई सामान गायब हुआ है, यह पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में हमलावरों की गतिविधियों और पहचान की पुष्टि की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि लिखित शिकायत मिलते ही सुसंगत धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।