Himachal Govt
LudhianaPunjab News: दामाद ने सास-पत्नी से चिट्टे के लिए मांगे 30 हजार;...

Punjab News: दामाद ने सास-पत्नी से चिट्टे के लिए मांगे 30 हजार; मना करने पर सरिए से किया हमला, देखें सीसीटीवी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः भामा रोड के सुखदेव नगर में एक दामाद ने नशे (चिट्टे) की लत पूरी करने के लिए अपनी सास और पत्नी पर सरिए से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी की पत्नी ने बताया कि आरोपी मर्डर के एक केस में चार साल की सजा काटकर इसी साल अप्रैल में जमानत पर बाहर आया था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल करवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित सास परमजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी हरजीत कौर की शादी 7 साल पहले गुरविंदर सिंह के साथ हुई थी। उनकी एक 6 साल की बेटी भी है। कुछ साल पहले गुरविंदर ने एक महिला का कत्ल कर दिया था, जिसके जुर्म में वह 4 साल जेल में रहा है। अप्रैल में जमानत पर बाहर आने के बाद वह अपने ससुराल में ही रहने लगा था। कुछ समय बाद ही उसने चिट्टे का नशा करना शुरू कर दिया और रोज नशे के कैप्सूल के लिए 500 रुपए की मांग करने लगा।

पीड़ित पत्नी हरजीत कौर के मुताबिक 10 अगस्त को गुरविंदर ने नशे के लिए 30,000 रुपए की मांग की। जब परिजनों ने इतने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया तो वह आग बबूला हो गया। जिसके बाद 2 सितंबर को उसने घर के दरवाजे तोड़ दिए और एक भारी सरिए से दोनों पर हमला कर दिया। सास परमजीत कौर ने बताया कि छाती और बांह पर गंभीर चोटें आई हैं।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक गाड़ी से निकलता है, उसके हाथ में सरिया है और वह पहले पत्नी पर करीब 5 बार वार करता है। बीच-बचाव करने आई सास पर भी वह हमला करता है। जिसके बाद आरोपी कार में बैठकर वहां से फरार हो जाता है। जाते उसने धमकी दी कि वह पत्नी के नाम पर लोन पर ली कार को फूंक देगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुखदेव नगर निवासी परमजीत कौर की तरफ से उन्हें लिखित शिकायत मिली है। पुलिस के अनुसार आरोपी दामाद गुरविंदर सिंह अपनी पत्नी से चिट्टे के लिए 30 हजार रुपए मांग रहा था और पैसे न मिलने पर उसने मारपीट की है। पीड़ितों का अस्पताल में मेडिकल करवा लिया है। मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में रोजाना वाहन चोरी की घटनाएं...

Punjab News: ओवरलोड ऑटो में दरवाजे पर लटका बच्चा, वीडियो वायरल

अमृतसरः शहर में स्कूल बस और ऑटो चालकों को...

Punjab News: Union Bank of India में घूसे 5 नकाबपॉश लुटेरे, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

अमृतसरः जंडियाला गुरु इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया...

मुंबई बम ब्लास्ट: अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की याचिका खारिज

मुंबईः 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में...

Jalandhar News: कार-ऑटो की टक्कर के बाद जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस बनी मूक-दर्शक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कपूरथला चौक में कार और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के...

Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में रोजाना वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। लगातार वाहन चोरी की घटनाओं से...

Punjab News: ओवरलोड ऑटो में दरवाजे पर लटका बच्चा, वीडियो वायरल

अमृतसरः शहर में स्कूल बस और ऑटो चालकों को कई बार ट्रैफिक नियमों को लेकर हिदायतें जारी की गई...

Punjab News: Union Bank of India में घूसे 5 नकाबपॉश लुटेरे, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

अमृतसरः जंडियाला गुरु इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक में नकाबपॉश...