Himachal Govt
JalandharJalandhar News: कांग्रेस ने किया बंद का समर्थन, पार्षद का आया बयान,...

Jalandhar News: कांग्रेस ने किया बंद का समर्थन, पार्षद का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज जालंधर बंद का ऐलान किया गया। ऐसे में अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा शहर में रोष मार्च निकाला जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने भी जालंधर बंद को लेकर दलित समुदाय का समर्थन किया है। मामले की जानकारी देते हुए पार्षद शैरी चड्ढा ने कहा कि लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है। ऐसे में नगर निगम यूनियन प्रधान बंटू सभ्रवाल सहित उनकी जत्थेबंदियों का बंद की कॉल को लेकर कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है।

ऐसे में आज शहर सारा बंद है। बाबा साहेब ने एक समुदाय को नहीं बल्कि सभी वर्ग के लोगों को बराबर का अधिकार दिया और सविधान की रचना की। पार्षद ने कहा कि शरारती अनंसर ऐसी घटनाओं से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन पंजाब में आपसी भाईचारे की सांझ बनी रहेंगी। शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं लुधियाना पुलिस द्वारा एक एफआईआर दर्ज की गई, उस एफआईआर में किसी भी व्यक्ति का नाम ना होने पर पार्षद ने निंदा की है। पार्षद ने कहाकि प्रशासन अगर कार्रवाई करने पर आए तो वह एक घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर सकता है, लेकिन ना मालूम व्यक्ति को लेकर एफआईआर दर्ज करना निंदनीय है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके उसे सख्त सजा देने की मांग की है।

बता दें कि बीते दिन ही दलित समाज की ओर से 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया था। नगर निगम की अलग-अलग यूनियन द्वारा जालंधर बंद को लेकर सड़कों पर एकत्रित हुए है। उन्होंने कहाकि वह शहर को बंद करके लोगों को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन शरारती अनंसरों द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर माहौल खराब करने की कोशिशे की जा रही है, जिसे वह कभी भी बर्दाशत नहीं करेंगे। इसी को लेकर शहर को आज बंद रखा गया है। इसके तहत सुबह से शहर की सभी बाजारों की दुकानें बंद हैं। वहीं मेन चौंकों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि शांतिपूर्वक शहर को बंद रखा जाए। मेडिकल स्टोर और अस्पताल जैसी इमरजेंसी सेवाओं को खुला रखने की छूट दी गई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में रोजाना वाहन चोरी की घटनाएं...

Punjab News: ओवरलोड ऑटो में दरवाजे पर लटका बच्चा, वीडियो वायरल

अमृतसरः शहर में स्कूल बस और ऑटो चालकों को...

Punjab News: Union Bank of India में घूसे 5 नकाबपॉश लुटेरे, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

अमृतसरः जंडियाला गुरु इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया...

मुंबई बम ब्लास्ट: अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की याचिका खारिज

मुंबईः 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में...

Jalandhar News: कार-ऑटो की टक्कर के बाद जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस बनी मूक-दर्शक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कपूरथला चौक में कार और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के...

Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में रोजाना वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। लगातार वाहन चोरी की घटनाओं से...

Punjab News: ओवरलोड ऑटो में दरवाजे पर लटका बच्चा, वीडियो वायरल

अमृतसरः शहर में स्कूल बस और ऑटो चालकों को कई बार ट्रैफिक नियमों को लेकर हिदायतें जारी की गई...

Punjab News: Union Bank of India में घूसे 5 नकाबपॉश लुटेरे, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

अमृतसरः जंडियाला गुरु इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक में नकाबपॉश...