यूनियन प्रधान का आया बयान
जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज जालंधर बंद का ऐलान किया गया। ऐसे में अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा शहर में रोष मार्च निकाला जा रहा है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। दरअसल, बीते दिन ही दलित समाज की ओर से 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बंटू सभ्रवाल ने कहाकि लुधियाना में बाबा साहेब के साथ हुई घटना को लेकर दलित समाज में भारी रोष है।
ऐसे में नगर निगम की अलग-अलग यूनियन द्वारा जालंधर बंद को लेकर सड़कों पर एकत्रित हुए है। उन्होंने कहाकि वह शहर को बंद करके लोगों को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन शरारती अनंसरों द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर माहौल खराब करने की कोशिशे की जा रही है, जिसे वह कभी भी बर्दाशत नहीं करेंगे। इसी को लेकर शहर को आज बंद रखा गया है। इसके तहत सुबह से शहर की सभी बाजारों की दुकानें बंद हैं।
वहीं मेन चौंकों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि शांतिपूर्वक शहर को बंद रखा जाए। मेडिकल स्टोर और अस्पताल जैसी इमरजेंसी सेवाओं को खुला रखने की छूट दी गई। हालांकि बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल-कॉलेज भी बंद नहीं करवाए गए। लेकिन फिर भी बंद की कॉल को लेकर कुछ स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है। दरअसल, देर रात ही कुछ स्कूलों में छुट्टी को लेकर अभिवावकों को मैसेज आने लग गए थे। भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि शाम 5 बजे बंद रहेगा। सरकारी दफ्तर और बैंक को भी बंद कराया जाएगा। बंद के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किया गया।