नई दिल्लीः बीते कारोबारी सत्र यानी बुधवार को सेंसेक्स में 800 अंकों से अधिक गिरावट के बाद आज शेयर बाजार हरे निशान में खुला। 50 शेयरों वाला सेंसेक्स मार्केट खुलते ही 9 बजकर 15 मिनट पर 100 अंकों का उछाल दिखाया। ये हरे निशान में 74.865 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा। हालांकि, इसकी शुरुआत 74,742.54 पर हुई थी, लेकिन चंद समय में इसमें बढ़त दिख गई। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी भी हरे निशान में खुला। ये 23,446.60 पर खुला।
हालांकि, अभी शेयर बाजार की चाल फ्लैट बनी हुई है। हरे निशान में खुलकर बाजार लाल निशान यानी कि गिरावट की ओर चला गया।
मार्केट की शुरुआत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट दिखी। इनमें से उछाल वाले शेयरों में एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक, इटरनल (जोमैटो), टाटा स्टील, टाइटन, एशियन पेंट्स, इंडिगो, मारुति, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक आदि शामिल रहे। वहीं, गिरावट वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, आईटीसी, कोटक बैंक, सनफार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत अन्य शामिल रहे।