Himachal Govt
Nationalबांग्लादेश सेना का चीनी टैंक फायरिंग अभ्यास में फटा, 2 सैनिकों की...

बांग्लादेश सेना का चीनी टैंक फायरिंग अभ्यास में फटा, 2 सैनिकों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ढाकाः बांग्लादेश के चटगांव में सेना के फायरिंग अभ्यास के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें एक चीन में बना टाइप 59 टैंक फट गया। हादसे में टैंक के अंदर मौजूद दो सैनिकों की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट (ISPR) के मुताबिक सैनिक टैंक से फायरिंग कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घायल अधिकारी को बेहतर इलाज के लिए ढाका के कंबाइंड मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है।

सोशल मीडिया पर हादसे का भयावह वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि दो जवान टैंक पर मौजूद हैं और अचानक ही टैंक में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो जाता है। इसके बाद टैंक धुएं में घिर जाता है फिर एक दूसरी वीडियो में दिख रहा है कि कई जवान इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में लगे हैं।

हादसे में शामिल टैंक चीन में बना टाइप-59 है, जिसका इस्तेमाल बांग्लादेश की सेना करती है। टाइप-59 चीन में बना एक पुराना मुख्य युद्धक टैंक है। इसे चीन का पहला ऐसा टैंक भी माना जाता है, जिसे बड़ी संख्या में बनाया गया था। चीन के अलावा पाकिस्तान, ईरान, उत्तर कोरिया जैसे कई देशों की सेनाओं ने इसका इस्तेमाल किया है। इनमें बांग्लादेश भी शामिल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सेक्टर-22 में बंदरों का आतंक, महिला को तीन जगह काटा

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में इन दिनों बंदरों के आतंक से...

Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable Iphone, भारत में इतनी होगी कीमत, देखें वीडियो

Iphone 18 Pro सीरीज भी हुई लॉन्च टेक्नोलॉजी: Apple ने...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

यूनियन प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान...

Punjab News: पेपर आर्टिस्ट जगजोत रुबल ने BRICS 2026 के लिए बनाई पेंटिंग, देखें वीडियो

अमृतसरः पेपर आर्टिस्ट डॉ. जगजोत सिंह रुबल ने नई...

Canada में गोराया के परिवार को किया डिपोर्ट, 8 साल बाद भेजा भारत

वैंकूवरः कनाडा सरकार ने करीब 8 साल पहले कनाडा...

सेक्टर-22 में बंदरों का आतंक, महिला को तीन जगह काटा

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में इन दिनों बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में बंदरों...

Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable Iphone, भारत में इतनी होगी कीमत, देखें वीडियो

Iphone 18 Pro सीरीज भी हुई लॉन्च टेक्नोलॉजी: Apple ने बीती रात अपना पहला स्क्रीन मुड़ने वाला आईफोन लॉन्च कर...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

यूनियन प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध...

Punjab News: पेपर आर्टिस्ट जगजोत रुबल ने BRICS 2026 के लिए बनाई पेंटिंग, देखें वीडियो

अमृतसरः पेपर आर्टिस्ट डॉ. जगजोत सिंह रुबल ने नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले BRICS...