Himachal Govt
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट की और हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने और विमानन अवसंरचना के विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार का मामला प्राथमिकता से उठाते हुए कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए बेहतर हवाई संपर्क अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बेहतर हवाई सेवाओं से पर्यटकों की आवाजाही सुगम होने के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो माह में तैयार हो जाती है, तो कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया को गति मिलेगी और परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से परियोजना की लागत का यथार्थपरक आकलन करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विकसित किए जा रहे हेलीपोर्ट के मुद्दे को भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक बेहतर हवाई संपर्क उपलब्ध करवाने तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करना आवश्यक है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सेवा केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तारी

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे...

Punjab News: 5 किलोग्राम ICE तीन विदेश पिस्तौलों समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार...

Punjab News: 20,000 रुपये की रिश्वत लेता पंचायत सचिव काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बी.डी.पी.ओ. कार्यालय भूनरहेड़ी, जिला...

बद्दी पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी

दो अलग-अलग मामलों में कुल 57.47 ग्राम चिट्टा बरामद बद्दी:पुलिस...

Dr. Baljit Kaur ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई तीज और राखी

चंडीगढ़: पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आज उस समय...

Punjab News: 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सेवा केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तारी

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने महेश कुमार, हेल्प...

Punjab News: 5 किलोग्राम ICE तीन विदेश पिस्तौलों समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरू की गई...

Punjab News: 20,000 रुपये की रिश्वत लेता पंचायत सचिव काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बी.डी.पी.ओ. कार्यालय भूनरहेड़ी, जिला पटियाला में तैनात पंचायत सचिव गुरजंट सिंह को 20,000 रुपये...

बद्दी पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी

दो अलग-अलग मामलों में कुल 57.47 ग्राम चिट्टा बरामद बद्दी:पुलिस की ओर से बद्दी क्षेत्र में नशा तस्करों और ड्रग...