Himachal Govt
Himachal Govtहिमाचल प्रदेश और जापान के बीच शैक्षणिक और तकनीकी साथ से नई...

हिमाचल प्रदेश और जापान के बीच शैक्षणिक और तकनीकी साथ से नई संभावनाओं के खुलेंगे द्वार – Rajesh Dharmani

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का दौरा किया तथा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ शैक्षणिक सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान, अनुसंधान तथा विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर कार्यक्रमों की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। जापान के अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में आयोजित एक सेमिनार में भी भाग लिया तथा जापान की उन्नत शिक्षा व्यवस्था, अनुसंधान, नवाचार और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों की जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी शिक्षा जैसे क्षेत्रों में विस्तारित और विविध सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में मजबूत नवाचार साझेदारी, क्षमता के सर्वोत्तम दोहन और वैश्विक चुनौतियों के समाधान में सहायक साबित होगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने होक्काइडो यूनिवर्सिटी, साप्पोरो में एडवांस टेक्नोलॉजिज फॉर सस्टेनेबल फूड हेल्थ एंड मेटिरियलस (आईसीएटीएस-एफएचएम 2026) विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि भी भाग लिया। सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों से आए प्रख्यात शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भारत के प्रतिभाशाली एवं कुशल युवा व जापान की तकनीकी विशेषज्ञता एवं अनुसंधान क्षमता के समन्वय से भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार व्यापक अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विश्वविद्यालयों, शोधकर्ताओं, उद्योगों, विद्यार्थियों तथा दोनों देशों की सरकारों के बीच मजबूत साझेदारी विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: थाने में पुलिस से तलबीर गिल में हुई तीखी नोंक-झोक, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः मजीठा निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल...

Meharchand Polytechnic College के E.S.E विभाग ने शुरु की ‘स्टार-स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पहल

जालंधर (Ens): टीचर्स डे के मौके पर मेहरचंद पॉलिटेक्निक...

Punjab News: 58 लाख की ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः समाज में दिन प्रति दिन बढ़ रहे साइबर...

Punjab News: राहुल गांधी पर धालीवाल ने साधे निशाने, कहा- लाशों पर राजनीति करती कांग्रेस, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

Punjab News: थाने में पुलिस से तलबीर गिल में हुई तीखी नोंक-झोक, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः मजीठा निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Meharchand Polytechnic College के E.S.E विभाग ने शुरु की ‘स्टार-स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पहल

जालंधर (Ens): टीचर्स डे के मौके पर मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने स्टार स्टूडेंट...

Jalandhar News: पहली बार ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में क्रिकेट शामिल, 12 को आगाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर में खेडां वतन पंजाब दियां का आयोजन 12 सितंबर तक होगा। इनमें पहली बार टेनिस बॉल...