Himachal Govt
Punjab GovtPunjab News: 20,000 रुपये की रिश्वत लेता पंचायत सचिव काबू

Punjab News: 20,000 रुपये की रिश्वत लेता पंचायत सचिव काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बी.डी.पी.ओ. कार्यालय भूनरहेड़ी, जिला पटियाला में तैनात पंचायत सचिव गुरजंट सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव भटियां, जिला पटियाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत ने एक स्थानीय धर्मशाला और कम्युनिटी हॉल की मरम्मत एवं निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किए थे।

इन प्रस्तावों पर आगे की कार्रवाई तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत सचिव गुरजंट सिंह ने 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पंचायत सचिव ने बताया था कि रिश्वत की इस राशि में से एक हिस्सा प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए ग्राम पंचायत के पंचों में बांटा जाएगा। रिश्वत न देकर शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो पटियाला से संपर्क किया। जिस पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सेवा केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तारी

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे...

Punjab News: 5 किलोग्राम ICE तीन विदेश पिस्तौलों समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार...

बद्दी पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी

दो अलग-अलग मामलों में कुल 57.47 ग्राम चिट्टा बरामद बद्दी:पुलिस...

Dr. Baljit Kaur ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई तीज और राखी

चंडीगढ़: पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आज उस समय...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली...

Punjab News: 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सेवा केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तारी

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने महेश कुमार, हेल्प...

Punjab News: 5 किलोग्राम ICE तीन विदेश पिस्तौलों समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरू की गई...

बद्दी पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी

दो अलग-अलग मामलों में कुल 57.47 ग्राम चिट्टा बरामद बद्दी:पुलिस की ओर से बद्दी क्षेत्र में नशा तस्करों और ड्रग...

Dr. Baljit Kaur ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई तीज और राखी

चंडीगढ़: पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आज उस समय अपने पूरे रंगों में खिल उठी, जब सामाजिक सुरक्षा, महिला...