Himachal Govt
Himachal GovtICFI विश्वविद्यालय के चौथे Convocation में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यपाल कविन्द्र...

ICFI विश्वविद्यालय के चौथे Convocation में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सोलन जिले के बद्दी स्थित आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने 402 स्नातक विद्यार्थियों, पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक यात्रा का समापन नहीं, बल्कि जीवन के एक नए चरण की शुरुआत है। उन्होंने स्नातकों से अपने जीवन की नींव ईमानदारी, अनुशासन, ज्ञान, चरित्र, आचरण और समाज के प्रति योगदान के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करने का आहवान किया। उन्होंने स्नातक विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के कल्याण और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी करने का आहवान किया।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, नशामुक्त समाज और सामाजिक समरसता के लिए योगदान देने का आहवान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईसीएफएआई विश्वविद्यालय ज्ञान-आधारित और विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में निरंतर योगदान देता रहेगा। आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. बी.एन. राज ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा स्नातकों को डिग्री प्रमाण-पत्र और रजत पदक प्रदान किए।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशव शर्मा ने भी राज्यपाल का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विधायक राम कुमार चौधरी, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रील बनाने के क्रेज पड़ा भारी, 40 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से गिरा युवक, देखें CCTV

सूरतः आजकल युवाओं में रील, स्टंट और सोशल मीडिया...

Easy Registry के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने...

चलती कार में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड में सूरजपुर...

नगर निगम दफ्तर में लगी भीषण आग, बिल बुक और फाइलें जलकर खाक, देखें वीडियो

आगराः नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग में आज...

अमन अरोड़ा ने 100-125% F.C.I. रिटर्न मंजूरियों के साथ वैश्विक निवेशकों को पंजाब में दिया निवेश का न्यौता

चंडीगढ़/दुबई: पंजाब को भारत के अगले बड़े और सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए पंजाब...

रील बनाने के क्रेज पड़ा भारी, 40 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से गिरा युवक, देखें CCTV

सूरतः आजकल युवाओं में रील, स्टंट और सोशल मीडिया पर वायरल का काफी क्रेज है। ऐसे में कई बार...

Easy Registry के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने संपत्ति पंजीकरण को तेज, सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के...

चलती कार में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड में सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा लेबर चौक पर चलती कार में...