Himachal Govt
Punjab GovtDr. Baljit Kaur ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई...

Dr. Baljit Kaur ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई तीज और राखी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आज उस समय अपने पूरे रंगों में खिल उठी, जब सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य भर की बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों तथा नवजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च, पटियाला की विशेष योग्यता वाली बच्चियों के लिए “तीज और राखी–सहेलियों का समारोह” का शानदार आयोजन किया गया।

समारोह की भरपूर सराहना करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल और पूरी टीम को ऐसा सार्थक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं, बल्कि उनके मन में आत्मविश्वास, अपनत्व और उम्मीद की नई रोशनी भी जगाते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर बेटी और हर बच्चे को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और अवसरों से भरपूर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। पंजाबी विरासत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि लोक-संगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान की आत्मा हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करती हैं।

मंत्री ने इस यादगार समारोह को सफल बनाने वाली बच्चियों, कलाकारों, देखभाल करने वाले स्टाफ, आयोजकों और विभागीय अधिकारियों की भरपूर सराहना की। समारोह का समापन लोकगीतों और गिद्दा की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसने प्रत्येक उपस्थित व्यक्ति के मन पर बेटियों के सम्मान, बाल कल्याण, सांस्कृतिक गौरव और पंजाब सरकार की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की अमिट छाप छोड़ी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सेवा केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तारी

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे...

Punjab News: 5 किलोग्राम ICE तीन विदेश पिस्तौलों समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार...

Punjab News: 20,000 रुपये की रिश्वत लेता पंचायत सचिव काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बी.डी.पी.ओ. कार्यालय भूनरहेड़ी, जिला...

बद्दी पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी

दो अलग-अलग मामलों में कुल 57.47 ग्राम चिट्टा बरामद बद्दी:पुलिस...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली...

Punjab News: 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सेवा केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तारी

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने महेश कुमार, हेल्प...

Punjab News: 5 किलोग्राम ICE तीन विदेश पिस्तौलों समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरू की गई...

Punjab News: 20,000 रुपये की रिश्वत लेता पंचायत सचिव काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बी.डी.पी.ओ. कार्यालय भूनरहेड़ी, जिला पटियाला में तैनात पंचायत सचिव गुरजंट सिंह को 20,000 रुपये...

बद्दी पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी

दो अलग-अलग मामलों में कुल 57.47 ग्राम चिट्टा बरामद बद्दी:पुलिस की ओर से बद्दी क्षेत्र में नशा तस्करों और ड्रग...