Himachal Govt
Baddiइक्फाई विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह

इक्फाई विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बददी: अटल शिक्षा कुंज, कालूझंडा स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में बुधवार को चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और वर्ष 2026 में स्नातक हुए 355 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के 32 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण एवं रजत पदक से सम्मानित किया गया। डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में एमएससी रसायन विज्ञान, बीएससी नॉन-मेडिकल, बीएससी मेडिकल, बीएससी आईटी, बीसीए, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए, एमकॉम, बीबीए, बीकॉम, एलएलएम, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीए ह्यूमैनिटीज, एलएलबी और बीफार्मेसी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल रहे।

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, उत्कृष्टता और निरंतर सीखने के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इक्फाई विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. वी.एन. राजशेखरन पिल्लई ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देना भी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशव शर्मा ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में दून विधायक राम कुमार चौधरी, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार धीमान, एसडीएम डॉ. संजीव कुमार धीमान, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव, डीन, शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक, विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सेवा केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तारी

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे...

Punjab News: 5 किलोग्राम ICE तीन विदेश पिस्तौलों समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार...

Punjab News: 20,000 रुपये की रिश्वत लेता पंचायत सचिव काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बी.डी.पी.ओ. कार्यालय भूनरहेड़ी, जिला...

बद्दी पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी

दो अलग-अलग मामलों में कुल 57.47 ग्राम चिट्टा बरामद बद्दी:पुलिस...

Dr. Baljit Kaur ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई तीज और राखी

चंडीगढ़: पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आज उस समय...

Punjab News: 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सेवा केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तारी

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने महेश कुमार, हेल्प...

Punjab News: 5 किलोग्राम ICE तीन विदेश पिस्तौलों समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरू की गई...

Punjab News: 20,000 रुपये की रिश्वत लेता पंचायत सचिव काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बी.डी.पी.ओ. कार्यालय भूनरहेड़ी, जिला पटियाला में तैनात पंचायत सचिव गुरजंट सिंह को 20,000 रुपये...

बद्दी पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी

दो अलग-अलग मामलों में कुल 57.47 ग्राम चिट्टा बरामद बद्दी:पुलिस की ओर से बद्दी क्षेत्र में नशा तस्करों और ड्रग...