Himachal Govt
Nationalदादी की आंखों के सामने खेल रही 11 माह की बच्ची का...

दादी की आंखों के सामने खेल रही 11 माह की बच्ची का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक घर के बाहर दादी की आंखों के सामने खेल रही 11 माह की जुड़वां बच्चियों में से एक मासूम अचानक लापता हो गई। अचानक एक बच्ची के गायब होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इलाके में लोगों में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्ची की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। काफी तलाश के बाद सुभाषनगर में एक नशेड़ी के कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। तब जाकर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के ईदगाह रोड पर दीक्षा राइजिंग स्कूल के सामने दिन दहाड़े जुड़वा बहनों में से एक बच्ची अचानक गायब हो गई। बच्ची के अपहरण की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बच्चियों की दादी समान रखने के लिए घर के अंदर गई थीं। तभी मौका पाकर पास में बैठा एक नशेड़ी बच्ची को गोद में उठा कर फरार हो गया। बच्ची की दादी जब घर के भीतर से वापस बाहर लौटीं, तो बच्ची को गायब देख उनके होश उड़ गए। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय युवाओं की टीम भी बच्ची को खोजने में जुट गई।

पुलिस के साथ साथ स्थानीय लोग भी बच्ची की तलाश में जुट गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। हर राहगीर और अंजान शख्स से पूछताछ की गई। सोशल मीडिया पर भी यह खबर आग की तरह फैल गई। हर कोई बच्ची को खोजने का प्रयास कर रहा था। वहीं कुछ ही देर बाद बच्ची के सुभाष नगर की गली नंबर ए-10 में मिलने की सूचना से परिवार ने राहत की सांस ली। बताया गया कि एक डेयरी संचालक को संदिग्ध नशेड़ी युवक के पास बच्ची को देखकर शक हुआ और उसने युवक को पकड़ लिया था। सख़्ती से पूछताछ की गई तो, पता चला वो बच्ची को उठाकर लाया है।

इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने कहा कि आरोपी नशे का आदी है। वह बच्ची के पास बैठा था। बच्ची की दादी के घर के अंदर जाते ही आरोपी बच्ची को गोद में उठा कर चला गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तरफ से शिकायती पत्र मिला है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्नेचरों का आतंक, नाबालिग के गले से चेन छीनकर फरार, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरो और स्नेचरों का आतंक जारी...

America-Iran युद्ध में फिर खराब हुए हालात, Iran के 5 तेल टैंकर हुए तबाह

Centcom ने शेयर किया वीडियो नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान...

Jalandhar News: Raid करने गई पुलिस पर आरोपी ने किया हमला, गिरफ्तार, टूटी टांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब अजीत...

Punjab News: स्नेचरों का आतंक, नाबालिग के गले से चेन छीनकर फरार, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरो और स्नेचरों का आतंक जारी है। लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही...

America-Iran युद्ध में फिर खराब हुए हालात, Iran के 5 तेल टैंकर हुए तबाह

Centcom ने शेयर किया वीडियो नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान का युद्ध खत्म नहीं हो रहा है और लगातार बढ़ता...

Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, पंजाब बंद की दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि चौक से डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक तक कांग्रेस की अगुवाई में रोष मार्च निकाला गया।...

Punjab News: BRTS प्रोजेक्ट अपने आखिरी चरण मेंः कॉरिडोर और प्लेटफॉर्म हटेंगे, चलेंगी 100 ई-बसें, देखें वीडियो

BRTS प्रोजेक्ट से हर महीने 2 करोड़ का नुकसान हो रहाः डॉ. निज्जर अमृतसरः करोड़ों रुपए की लागत से...