Himachal Govt
Nationalखैर लकड़ी की तस्करी के आरोपी के Police की Raid, 81 लाख...

खैर लकड़ी की तस्करी के आरोपी के Police की Raid, 81 लाख बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महासमुंद: पुलिस ने खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) से जुड़े मामले में आरोपी के घर पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष अग्रवाल के घर से 81 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई घंटे लगे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की ये कार्रवाई खैर लकड़ी के अवैध परिवन और फर्जी एनओसी से जुड़ी हुई है। पुलिस ने कार्रवाई व्यापारी मनीष अग्रवाल के ग्राम मुड़पार, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मकान पर की। महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि नोटों के बंडल जो मकान से बरामद किए गए हैं, वो सभी बंडल 500 नोटों के हैं।

पुलिस के मुताबिक मौके से कुल 162 बंडल 500 के नोटों के मिले हैं। इन सभी नोटों की कुल कीमत 81 लाख रुपये बताई गई है। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने नकदी को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, रकम की बरामदगी मामले की जांच में अहम कड़ी मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और उसे ले जाने के लिए तैयार किए जाने वाले फर्जी दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान की गई। जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध परिवहन के लिए फर्जी एनओसी तैयार करने और इस्तेमाल करने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

नकदी बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में शामिल अन्य लोगों और संभावित गिरोह के बारे में भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस फर्जी दस्तावेजों के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं, इसका पता लगाने में जुटी है। साथ ही, बरामद 81 लाख रुपये के मुख्य स्रोत की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम किसी अवैध गतिविधि से जुड़ी है या नहीं। पुलिस ने बरामद नकदी को जब्त कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107 के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय वन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Raid करने गई पुलिस पर आरोपी ने किया हमला, गिरफ्तार, टूटी टांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब अजीत...

20 सेंट जमीन के लिए बेटे ने पिता की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

कल्लाकुरिचीः तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट के पास...

Jalandhar News: दस्तावेज की फाइल लेकर ED Office पहुंचे अनुराग वर्मा, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा...

Punjab News: BRTS प्रोजेक्ट अपने आखिरी चरण मेंः कॉरिडोर और प्लेटफॉर्म हटेंगे, चलेंगी 100 ई-बसें, देखें वीडियो

BRTS प्रोजेक्ट से हर महीने 2 करोड़ का नुकसान हो रहाः डॉ. निज्जर अमृतसरः करोड़ों रुपए की लागत से...

Jalandhar News: Raid करने गई पुलिस पर आरोपी ने किया हमला, गिरफ्तार, टूटी टांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब अजीत नगर में 1 सितंबर को 2 अज्ञात व्यक्तियों गुरु घर...

20 सेंट जमीन के लिए बेटे ने पिता की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

कल्लाकुरिचीः तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट के पास जमीन के 20-सेंट के एक टुकड़े को लेकर कथित तौर...

Punjab News: झगड़ा छुड़ाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, घर में भी की तोड़फोड़, देखें वीडियो

पीड़ित की पत्नी ने पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप फिरोजपुरः हल्का गुरु हरसहाय के लाखो के...