Himachal Govt
InternationalAmerica-Iran युद्ध में फिर खराब हुए हालात, Iran के 5 तेल टैंकर...

America-Iran युद्ध में फिर खराब हुए हालात, Iran के 5 तेल टैंकर हुए तबाह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Centcom ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान का युद्ध खत्म नहीं हो रहा है और लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को उड़ा दिया है। अमेरिका की सेना ने यह दावा किया है कि इन टैंकरों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। ये जहाज ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के तेल नेटवर्क थे। यह कार्रवाई अमेरिका की नौसेना ने एक जहाज पर ईरान की ओर से दो बार मिसाइल हमला करने की कोशिश के बाद की गई।

अमेरिका की सेना के अनुसार, कार्रवाई से पहले जहाजों के क्रू को बाहर निकलने के लिए भी कहा गया था। इसके बाद ही टैंकरों पर हमले किए गए। अमेरिका का यह कहना है कि इन जहाजों को काम करने के लायक ही नहीं छोड़ा गया।

Centcom ने तेल टैंकरों को बताया तेल नेटवर्क का हिस्सा

सेंटकाम ने इन सभी टैंकरों को ईरान के बड़े तेल नेटवर्क का हिस्सा बताया है। अमेरिकी सेना का यह आरोप है कि यह सभी नेटवर्क अरबों डॉलर की कमाई करते हैं। इसी पैसे से IRGC और उसके साथी संगठनों की मदद मिलती है। अमेरिका ने इसी कारण से इन जहाजों को निशाना बनाने की बात कही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अमेरिका ने ईरान से जुड़े तेल टैकरों पर कार्रवाई की है। सेंटकॉम के अनुसार, 5 सितंबर को भी अमेरिकी सेना ने तीन ईरानी कच्चे तेल के टैकरों को निशाना बनाया था। ईरानी मीडिया ने अभी अमेरिका के हमलों के बारे में बताया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों जहाजों के क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं किसी के मारे जाने की खबर नहीं है परंतु मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांच टैकरों के तबाह होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दिख रहा है असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते हुए तनाव का असर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दिख रहा है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे बड़े तेल कारोबार के लिए जरुरी है। अभी के समय में यहां पर आम जहाजों की आवाजाही भी करीबन बंद हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ा लड़ाई का असर

दोनों देशों में चल रहे तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर भी पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के प्रति बैरल के करीब पहुंच चुकी हैं। यदि संकट लंबा चलेगा तो इसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ेगा। इसके अलावा युद्ध का असर दूसरे देशों में भी पहुंच रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती परिवार के साथ दिखी Deepika Padukone, बेटी दुआ पर फैंस ने लुटाया प्यार

मनोरंजन: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिन...

Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान को लेकर विभिन्न संगठनों में रोष, बंद का ऐलान, देखें वीडियो

अमृतसरः लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव...

Punjab News: नशे में धुत्त डॉक्टर ने युवकों को मारी टक्कर, बोला- रोज करता शराब का सेवन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः मोहल्ला धर्मकोट क्षेत्र में देर रात कार चालक...

हाईवे किनारे अर्धनग्न मिला युवती का शव, गले और माथे पर चोट के निशान

यमुनानगरः पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर सुबह खेतों में पानी की...

Punjab News: Air India की 3 दिनों में दूसरी बार Flight रद्द, यात्री परेशान

लुधियानाः जिले के हलवारा हवाई अड्डे से दिल्ली आने...

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती परिवार के साथ दिखी Deepika Padukone, बेटी दुआ पर फैंस ने लुटाया प्यार

मनोरंजन: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिन अपने फैंस को एक गुडन्यूज दी है। कपल जल्द ही...

Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान को लेकर विभिन्न संगठनों में रोष, बंद का ऐलान, देखें वीडियो

अमृतसरः लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की घटना के बाद पंजाब...

Punjab News: नशे में धुत्त डॉक्टर ने युवकों को मारी टक्कर, बोला- रोज करता शराब का सेवन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः मोहल्ला धर्मकोट क्षेत्र में देर रात कार चालक पर कथित तौर पर शराब के नशे की हालत में...

हाईवे किनारे अर्धनग्न मिला युवती का शव, गले और माथे पर चोट के निशान

यमुनानगरः पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर सुबह खेतों में पानी की खाल से एक युवती का शव बरामद हुआ है, जो...