Himachal Govt
JalandharJalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस का...

Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, पंजाब बंद की दी चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि चौक से डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक तक कांग्रेस की अगुवाई में रोष मार्च निकाला गया। दरअसल, यह रोष मार्च बीते दिन लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में निकाला गया है। मामले की जानकारी देते हुए शहरी प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि वह बीते दिन लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से हुई छेड़छाड़ की निंदा करते है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज इस घटना को लेकर रोष मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह 7वीं बार घटना हुई है।

राजिंदर बेरी ने अपील की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो कांग्रेस पार्टी को अगर जालंधर सहित पंजाब बंद करना पड़ा तो वह हाईकमान से बात करके पंजाब भी बंद करेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा ने कहा कि डॉक्टर बीआर अंबेडकर ने देश के सविंधान की रचना की और उनका दुनियां भर के लोग सत्कार करते है।

बाबा साहेब ने सभी जातियों को सम्मान दिलवाया। ऐसे में शरारती अनंसरों द्वारा बीते दिन बाबा साहेब की प्रतिमा से जो छेड़छाड़ की गई, वह निंदनीय घटना है। इस मामले में लोगों में मन में भारी रोष है। घटना को लेकर आज भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक तक प्रदर्शन किया गया। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से 2 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना हैकि अगर 2 दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो कांग्रेस पार्टी द्वारा संघर्ष को तीखा किया जाएगा और जल्द पंजाब बंद की कॉल दी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती परिवार के साथ दिखी Deepika Padukone, बेटी दुआ पर फैंस ने लुटाया प्यार

मनोरंजन: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिन...

Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान को लेकर विभिन्न संगठनों में रोष, बंद का ऐलान, देखें वीडियो

अमृतसरः लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव...

Punjab News: नशे में धुत्त डॉक्टर ने युवकों को मारी टक्कर, बोला- रोज करता शराब का सेवन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः मोहल्ला धर्मकोट क्षेत्र में देर रात कार चालक...

हाईवे किनारे अर्धनग्न मिला युवती का शव, गले और माथे पर चोट के निशान

यमुनानगरः पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर सुबह खेतों में पानी की...

Punjab News: Air India की 3 दिनों में दूसरी बार Flight रद्द, यात्री परेशान

लुधियानाः जिले के हलवारा हवाई अड्डे से दिल्ली आने...

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती परिवार के साथ दिखी Deepika Padukone, बेटी दुआ पर फैंस ने लुटाया प्यार

मनोरंजन: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिन अपने फैंस को एक गुडन्यूज दी है। कपल जल्द ही...

Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान को लेकर विभिन्न संगठनों में रोष, बंद का ऐलान, देखें वीडियो

अमृतसरः लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की घटना के बाद पंजाब...

Punjab News: नशे में धुत्त डॉक्टर ने युवकों को मारी टक्कर, बोला- रोज करता शराब का सेवन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः मोहल्ला धर्मकोट क्षेत्र में देर रात कार चालक पर कथित तौर पर शराब के नशे की हालत में...

हाईवे किनारे अर्धनग्न मिला युवती का शव, गले और माथे पर चोट के निशान

यमुनानगरः पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर सुबह खेतों में पानी की खाल से एक युवती का शव बरामद हुआ है, जो...