Himachal Govt
Nationalकिन्नर का कराया लिंग परिवर्तन, मगर प्रेमी निकला 2 बच्चों का बाप

किन्नर का कराया लिंग परिवर्तन, मगर प्रेमी निकला 2 बच्चों का बाप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगराः सिकंदरा थाना पुलिस के पास एक किन्नर से बेबफाई के मामला सामने आया है, जहां किन्नर का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे युवक ने ठगी की है। पीड़ित किन्नर ने बताया कि पहले शादी का वायदा करके शारीरिक शोषण किया। किन्नर से सर्जरी करवाकर उसे महिला किन्नर बनवाया, जिसमें लाखों रुपए खर्च हुए अब आरोपी पहले से शादीशुदा निकाला और शादी से भी इनकार कर रहा है। शादी का वायदे करके लाखों रुपए ठग लिए हैं। मामले की सूचना पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पीड़ित ने सिकंदरा पुलिस को बताया कि बाराबंकी का मूल निवासी हूं, दो साल पहले सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी त्रिवेंद्र सिंह से मुलाकात हुई। त्रिवेंद्र सिंह ने प्यार के जाल में फंसा लिया। होटल लेकर जाने लगा और मेरा शारीरिक शोषण किया। शादी करने की बात कही और शर्त रखी कि सर्जरी करानी पड़ेगी। जिसमें पुरुष किन्नर से महिला किन्नर बनना पड़ेगा। मैं तैयार हो गई तो सर्जरी करवा ली, जिसमें लाखों खर्च हुए। इस दौरान आरोपित ने कई बार में चार लाख रुपए ले लिए और अपने लिए एक बुलट भी खरीदी, जिसके बाद भी शादी नहीं की।

पीड़ित का कहना है कि जब भी शादी की बात आती कोई न कोई बहाना बना देता। मैं जो बधाई मांगकर रकम लाती उसे भी छीन लेता था। तभी मुझे पता चला कि आरोपित त्रिवेंद्र सिंह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है, जो मुझसे रुपए ऐंठने के लिए प्यार का ड्रामा कर रहा था। इस पर मैंने आरोपी से रकम वापस मांगी तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस साजिश में उसकी पत्नी भी शामिल है, जिस पर सिकंदरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर त्रिवेंद्र सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि सिकंदरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए‌गी। फिलहाल मुकदमा धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी और सम्मान आशय की धारा के तहत लिखा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Raid करने गई पुलिस पर आरोपी ने किया हमला, गिरफ्तार, टूटी टांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब अजीत...

20 सेंट जमीन के लिए बेटे ने पिता की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

कल्लाकुरिचीः तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट के पास...

Jalandhar News: दस्तावेज की फाइल लेकर ED Office पहुंचे अनुराग वर्मा, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा...

Punjab News: BRTS प्रोजेक्ट अपने आखिरी चरण मेंः कॉरिडोर और प्लेटफॉर्म हटेंगे, चलेंगी 100 ई-बसें, देखें वीडियो

BRTS प्रोजेक्ट से हर महीने 2 करोड़ का नुकसान हो रहाः डॉ. निज्जर अमृतसरः करोड़ों रुपए की लागत से...

Jalandhar News: Raid करने गई पुलिस पर आरोपी ने किया हमला, गिरफ्तार, टूटी टांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब अजीत नगर में 1 सितंबर को 2 अज्ञात व्यक्तियों गुरु घर...

20 सेंट जमीन के लिए बेटे ने पिता की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

कल्लाकुरिचीः तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट के पास जमीन के 20-सेंट के एक टुकड़े को लेकर कथित तौर...

Punjab News: झगड़ा छुड़ाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, घर में भी की तोड़फोड़, देखें वीडियो

पीड़ित की पत्नी ने पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप फिरोजपुरः हल्का गुरु हरसहाय के लाखो के...