Himachal Govt
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने...

मुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने पर DCA को दी बधाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (फार्माक्सिल) द्वारा अप्रीशीऐशन अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। यह पुरस्कार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित आईपीएचईएक्स-2026 के दौरान नई दिल्ली में सोमवार को प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार की मजबूत नियामक व्यवस्था स्थापित करने, कारोबार में सुगमता को बढ़ावा देने तथा हिमाचल प्रदेश में गुणवत्तापरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी फार्मास्यूटिकल इकोसिस्टम विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार ने फार्मास्यूटिकल कारोबार में नैतिक मूल्यों से समझौता करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई है।

यह सम्मान हिमाचल प्रदेश की नियामक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है तथा इससे देश और वैश्विक बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले एक विश्वसनीय फार्मास्यूटिकल हब के रूप में राज्य की स्थिति और मजबूत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रभावी औषधि नियमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल उद्योग के विकास को सुगम बनाने में ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Dagshai Public School के Hostel में 9वीं के छात्र की रैगिंग, 5 पर केस, देखें वीडियो

सोलन: हिमाचल के सोलन जिले में डगशाई पब्लिक स्कूल...

Punjab News: अवैध कब्जों को लेकर प्रीति चौहान और ADCP अमनदीप कौर का एक्शन, काटे चालान, दी चेतावनी, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के ट्रैफिक कर्मचारियों द्वारा शहर...

Punjab News: DJ और रेस्टोरेंट-क्लब सहित नए आदेश हुए जारी, नहीं तो होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट अमृतसर पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था और...

Punjab News: Online Lottery के नाम पर ठगी, Gandhi Brothers ने किया खुलासा, 10 हजार अकाउंट बंद, देखें वीडियो

लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा ऑनलाइन लॉटरी की बिक्री पर...

लॉरेंस गिरोह के खिलाफ Canada Police का एक्शन, 16 Punjabi गिरफ्तार, 15 की तस्वीरें जारी

नई दिल्लीः कनाडा की पुलिस ने लॉरेंस गिरोह के...

Dagshai Public School के Hostel में 9वीं के छात्र की रैगिंग, 5 पर केस, देखें वीडियो

सोलन: हिमाचल के सोलन जिले में डगशाई पब्लिक स्कूल के हास्टल में नौवीं कक्षा के छात्र की रैगिंग का...

Punjab News: अवैध कब्जों को लेकर प्रीति चौहान और ADCP अमनदीप कौर का एक्शन, काटे चालान, दी चेतावनी, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के ट्रैफिक कर्मचारियों द्वारा शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने और परिवहन की सुविधा...

Punjab News: DJ और रेस्टोरेंट-क्लब सहित नए आदेश हुए जारी, नहीं तो होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट अमृतसर पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए 3 अहम आदेश जारी किए...

Punjab News: Online Lottery के नाम पर ठगी, Gandhi Brothers ने किया खुलासा, 10 हजार अकाउंट बंद, देखें वीडियो

लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा ऑनलाइन लॉटरी की बिक्री पर पूर्णता पाबंदी के बावजूद पिछले दिनों ठगी के कई मामले...