अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के ट्रैफिक कर्मचारियों द्वारा शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने और परिवहन की सुविधा के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानदारों व रेलकर्मियों द्वारा सड़क व फुटपाथों पर अवैध कब्जे को नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई कई गई। इस दौरान बाघा बॉर्डर की ओर जारी रोड पर अवैध कब्जों को लेकर आज प्रशासन द्वारा कार्रवाई कई गई। और उन्हें हटाया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। कमिश्नरेट पुलिस के ट्रैफिक स्टाफ शहर भर में यातायात के प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए गए।
सड़क व फुटपाथों पर अवैध अतिक्रमण हटाये गए और यातायात का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने बताया कि वह एक दिन के लिए लोगों को अवेयर किया जा रहा है। पुलिस कमिशनर द्वारा नए आदेश जारी किए गए है, जिसमें रेस्टोरेंट, डीजे सहित ट्रैफिक नियमों को लेकर आदेश जारी किए गए। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मार्ग पर अवैध कब्जों को लेकर लोग उन्हें काफी शिकायतें मिल रही थी। ऐसेे में अवैध कब्जाधारियों को आज चेतावनी दी गई है। जिसके बाद अब अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अस्पतालों के स्टाफ को भी अवैध पार्किंग को हटाने को लेकर अपील की गई है। इसी के साथ अवैध रेहड़ियां और ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कल से यह कार्रवाई शुरू की जाएगी। दरअसल, लोग खुद ही शिकायतें करते है और उसके बाद खुद लोग अवैध कब्जे करके ट्रैफिक जाम करते है। वहीं समाज सेवी डॉक्टर हरीष शर्मा ने कहाकि नगर निगम अधिकारी प्रीति चौहान और एडीसीपी अमनदीप कौर द्वारा आज अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की गई। दरअसल, दुकानदारों द्वारा भारी मात्रा में अवैध कब्जे किए गए थे। जिसके कारण ट्रैफिक की समस्या बनी रहती थी। इस दौरान टूरिस्ट को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों को हटाया गया, जिसकी समाजसेवी द्वारा तारीफ की गई।