मोहालीः खरड़ निर्वाचन क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सुधीर बग्गा नाम के व्यक्ति पर जो कार में सवार था उस पर धारदार हथियारों से बेरहमी से हमला किया गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
सिटी पुलिस एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि सुधीर बग्गा नाम के व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला किया है। जिस पर पुलिस ने ज्ञात और अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, जब वह वापस घर के लिए निकले तो उन पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।