Himachal Govt
MohaliPunjab News: किसानों के मार्चे का 6वां दिन, दोपहर तक का अल्टीमेटम;...

Punjab News: किसानों के मार्चे का 6वां दिन, दोपहर तक का अल्टीमेटम; फिर होगा बड़ा आंदोलन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा अपनी मांगों को लेकर 1 से 7 सितंबर तक मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क की एक साइड मोर्चा लगाने का आज 6वां दिन है। इन 6 दिनों के दौरान सरकार की ओर से किसान नेताओं से किसी प्रकार की बातचीत नहीं की गई है, जिससे किसान नेता गुस्से में है।

सरकार और किसान नेताओं के बीच तालमेल बैठाने के लिए चंडीगढ़ की एसएसपी और रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह की ओर से मीटिंग की गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को एक दिन का समय मांगा था। किसानों की ओर से अमेरिका के साथ ट्रेड डील न करने, पानी के मुद्दे को लेकर सेक्शन 78,79,80 रद्द करने, किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, फसलों का दाम स्वामीनाथन रिपोर्ट के हिसाब से तय करने, बिजली बिल 2025 और बीज बिल 25 वापस लेने, गन्ने का दाम 500 रुपए प्रति क्विंटल करने, लैंड पुलिंग स्कीम रद्द करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर मोहाली में पक्का मोर्चा लगाया गया है।

पक्के मोर्चे से रोजाना स्टेज पर किसान नेता अपनी बातों को किसानों के सामने रख रहे है। सुबह 11 से 2 बजे तक स्टेज पर किसान नेता अपनी बात रखने के बाद रोजाना शाम को अपनी मीटिंग कर रहे है और अगली रणनीति तैयार कर रहे है।

रविवार को दोपहर 2 बजे तक किसान नेता प्रशासन के जवाब का इंतजार कर रहे है अगर इस दौरान कोई संदेशा प्रशासन की ओर से नहीं आया तो किसान नेता शाम 5 बजे अपनी मीटिंग करने के बाद अगले संघर्ष का ऐलान कर देंगे। किसान नेताओं द्वारा 7 सितंबर तक मोर्चा लगाने की बात कही गई थी लेकिन आज कोई बात नहीं बनी तो हो सकता है किसान इस मोर्चे को और आगे बढ़ा सकते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अब टिकट Confirm होने के बाद भी वसूला जाएगा Extra Charge, रेलवे ने बदला ये नियम

नई दिल्ली: ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलने के बाद...

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा की बरसी पर कार्यक्रम, देखें वीडियो

अमृतसरः मानवाधिकार कार्यकर्ता और शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा...

लेडी ब्लॉगर से रेप, पुलिस जांच पर जताई नाराजगी, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

चंडीगढ़ः सोशल मीडिया ब्लॉगर एवं बिजनेस वुमन के रेप...

Jalandhar News: अश्विनी कुमार मिश्रा की चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्ति पर विवाद, मंत्री हरपाल चीमा ने की प्रेस कांफ्रेंस, देखें Live

जालंधरः पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को जालंधर में कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट...

जहरीली शराब का कहरः 10 लोगों की मौत, चार गांवों के लोगों की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

सागरः मध्यप्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील के चार गांवों में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शराब पीने के...

अब टिकट Confirm होने के बाद भी वसूला जाएगा Extra Charge, रेलवे ने बदला ये नियम

नई दिल्ली: ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलने के बाद यात्रियों को अक्सर अपने सामान की चिंता नहीं रहती। यात्रियों...

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा की बरसी पर कार्यक्रम, देखें वीडियो

अमृतसरः मानवाधिकार कार्यकर्ता और शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा और सभी शहीदों की याद में श्री अकाल तख्त साहिब...