Himachal Govt
Unaचंदपुर में पुलिस की दबिश, 9.10 ग्राम चिट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

चंदपुर में पुलिस की दबिश, 9.10 ग्राम चिट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: नशे के खिलाफ जिला ऊना पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत हरोली पुलिस ने चंदपुर में एक व्यक्ति के रिहायशी मकान में दबिश देकर 9.10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और एक वेटिंग मशीन बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को निरीक्षक अनूप कुमार, प्रभारी पुलिस थाना हरोली के नेतृत्व में पुलिस टीम को चंदपुर में नशे की गतिविधि के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नीरज कुमार निवासी गांव चंदपुर, डाकघर पालकवाह, तहसील हरोली, जिला ऊना के रिहायशी मकान के एक कमरे की नियमानुसार तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कमरे से एक वेटिंग मशीन तथा 9.10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान नशे की तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी को नशीला पदार्थ कहां से प्राप्त हुआ था और इसकी सप्लाई आगे किन लोगों तक की जानी थी।

जिला पुलिस ऊना ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पुलिस ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल...

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ को मिली और गति

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास...

Haryana News: अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

जीरकपुरः शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team द्वारा...

पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण एवं बुनियादी...

बदोली में तीसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया ध्रुव चरित्र का...

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए तुरन्त प्रभाव से 16 आईएएस और 10 एचसीएस...

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ को मिली और गति

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति जैसी...

Haryana News: अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

जीरकपुरः शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने की सोशल मीडिया पर वीडियो...

पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण एवं बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को...