Himachal Govt
Nationalशुद्धिकरण मामले में एडवोकेट की शिकायत पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

शुद्धिकरण मामले में एडवोकेट की शिकायत पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादूनः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान के मुद्दे पर एफआईर दर्ज हो गई है। हल्द्वानी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वकील अंजू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दर्ज की गई एफआईआर में जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान तथा अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा और हीनता का भाव रखने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में BNS की धारा 196 और 299 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(R) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसी के साथ मामले की जांच एसपी क्राइम जगदीश चंद्र को सौंपी है। अब जांच अधिकारी शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटना से जुड़े वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेंगे। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास होगा कि शुद्धिकरण की कार्रवाई में कौन-कौन लोग शामिल थे। इसके पीछे किसकी भूमिका रही? इसको लेकर भी जांच की जाएगी। अंजू ने कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति, जाति या धर्म के खिलाफ अपमानजनक, भ्रामक या नफरत फैलाने वाली सामग्री की शिकायत नहीं की है। उनका कहना है कि इस मामले को सामान्य बयानबाजी या राजनीतिक मुद्दा कहकर टालना नहीं चाहिए।

शुद्धिकरण का मामला गंभीर था और इसके बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो एडिट करके डाले गए। सोशल मीडिया पर एडिट किए गए वीडियो के जरिए ऐसी सामग्री प्रसारित की गई, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और लोगों के बीच सामाजिक मतभेद पैदा होने की स्थिति बनी। उनके मुताबिक, वीडियो में ‘अल्लाह हू अकबर’ जैसे भ्रामक शब्द जोड़कर प्रसारित किए गए। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो सबसे पहले प्रसारित करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर उन्होंने ऐसे वीडियो देखे, जिनसे एक पर्टिकुलर धर्म को टारगेट किया जा रहा था।

साथ ही जातिगत रूप में किसी व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा था। उनके मुताबिक, ऐसी सामग्री से सामाजिक सौहार्द और लोगों के बीच सामाजिक मतभेद की स्थिति पैदा हो रही थी। उन्होंने मामले में 15 अगस्त को तहरीर दी थी। इसके बाद 7 सितंबर को करीब 1:30 बजे FIR दर्ज हुई। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे। जिन लोगों ने एडिटेड वीडियो के जरिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, जातिवादी विचारधारा प्रस्तुत करने या किसी पर्टिकुलर धर्म अथवा जाति को टारगेट करने का काम किया है, उनकी जांच होनी चाहिए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ को मिली और गति

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास...

Haryana News: अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

जीरकपुरः शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team द्वारा...

पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण एवं बुनियादी...

बदोली में तीसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया ध्रुव चरित्र का...

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 560 डायबिटिक फुट के मरीजों को अंग बचाने का अवसर दिया

चंडीगढ़: शुगर से पीड़ित व्यक्ति के पैर पर लगी...

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ को मिली और गति

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति जैसी...

Haryana News: अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

जीरकपुरः शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने की सोशल मीडिया पर वीडियो...

पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण एवं बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को...

बदोली में तीसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया ध्रुव चरित्र का प्रसंग ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली स्थित राधा-कृष्ण मंदिर...