Himachal Govt
LudhianaPunjab News: 3 माह की गर्भवती महिला की मौत, पति और दादा...

Punjab News: 3 माह की गर्भवती महिला की मौत, पति और दादा काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गांव बुर्ज लिट्टां में 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। मृतका की पहचान हरप्रीत कौर निवासी गांव बुर्ज लिट्टां के नाम से हुई। वहीं हरप्रीत की मौत को लेकर मायके वालों ने उसके पति पर हत्या आरोप लगाते हुए कहा कि इसने पहले मारपीट की, फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

मायके वालों के मुताबिक, हरप्रीत कौर पिछले कुछ समय से घरेलू झगड़ों को लेकर परेशान थी। इसी वजह से वह अपने मायके गांव घूंघराणा, अहमदगढ़ मंडी चली गई थी। परिजनों का कहना है कि रविवार को उसका पति जसप्रीत उसे समझाकर वापस बुर्ज लिट्टां ले आया था। बताया गया कि इस दौरान उसने नशा छोड़ने का भरोसा भी दिया था। हरप्रीत के मायके वालों का आरोप है कि सोमवार रात जसप्रीत कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद उसने हरप्रीत के साथ मारपीट की और फिर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और मायके वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। परिजनों ने पुलिस को कहा कि हरप्रीत कौर के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने उसके पति जसप्रीत सिंह और दादा जोगिंदर सिंह को हिरासत में लिया है। थाना सुधार प्रभारी कुलविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल भेज दिया है।

हरप्रीत के मायके वालों ने दावा किया कि उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। उनका आरोप है कि पति ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हरप्रीत ने आत्महत्या की थी, तो शव को छत से नीचे किसने उतारा? मायके वालों ने कहा कि वह तीन महीने की गर्भवती थी और परिवार में आने वाले बच्चे को लेकर उम्मीदें थीं। लेकिन एक रात में ही हरप्रीत के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जिंदगी भी खत्म हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

जीरकपुरः शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team द्वारा...

पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण एवं बुनियादी...

बदोली में तीसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया ध्रुव चरित्र का...

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 560 डायबिटिक फुट के मरीजों को अंग बचाने का अवसर दिया

चंडीगढ़: शुगर से पीड़ित व्यक्ति के पैर पर लगी...

गांधी सेतु के पास डूबी नाव, 9 लोगों को बचाया गया, 2 लापता

Gandhi Setu Boat Accident: बिहार में एक बड़ा हादसा...

Haryana News: अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

जीरकपुरः शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने की सोशल मीडिया पर वीडियो...

पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण एवं बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को...

बदोली में तीसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया ध्रुव चरित्र का प्रसंग ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली स्थित राधा-कृष्ण मंदिर...

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 560 डायबिटिक फुट के मरीजों को अंग बचाने का अवसर दिया

चंडीगढ़: शुगर से पीड़ित व्यक्ति के पैर पर लगी एक छोटी-सी चोट धीरे-धीरे गंभीर चिकित्सकीय आपात स्थिति का रूप...