ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन 9 सितंबर 2026 को किया जाएगा । कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने बताया कि इसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा वर्तमान में राज्य राफ्टिंग संघ के अध्यक्ष होंगे । इस प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की तरफ से इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि इसमें प्रदेश भर के महाविद्यालयों से लड़के और लड़कियों की लगभग 40 टीमें भाग लेंगी । इसमें लगभग 300 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे । इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । महाविद्यालय प्रशासन ने खिलाड़ियों एवं टीमों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से संबंधित जिसमें स्वागत , पंजीकरण , सुरक्षा , आवास , प्रतियोगिता स्थल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ।