Himachal Govt
LudhianaPunjab News: ई-रिक्शा में व्यक्ति का शव बरामद, लोगों में दहशत का...

Punjab News: ई-रिक्शा में व्यक्ति का शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना दरेसी के इलाके में स्थित परिंगल ग्राउंड में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा की ड्राइवर सीट पर पड़ा मिला। शव को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना दरेसी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार ई-रिक्शा के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे थे मृतक ई रिक्शा चलाने का काम करता था। आसपास के लोगों का कहना था कि युवक नशा करने का आदि था लेकिन पुलिस ने इस की पुष्टी नहीं कि है। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मौत के कारणों को लेकर भी पुलिस की तरफ से फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की पहचान के लिए ई-रिक्शा के नंबर सहित अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। वहीं मृतक के मालिक नवीन ने बताया कि सुबह 12 बजे से परिवार वाले और सभी वर्कर उसे ढूंढ रहे थे ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर, युवक की मौत

कांगड़ाः जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चलाली...

Jalandhar News: कांग्रेस ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, MP Channi और Randhawa ने साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप ने देश भगत...

Volodymyr Zelenskyy से मिले ट्रंप के खास दूत, रुस-यूक्रेन युद्ध पर की अहम बातचीत

नई दिल्ली: रुस-यूक्रेन की जंग को खत्म करवाने की...

चोरी में लड़कों से कम नहीं लड़कियां, डेयरी में तिजौरी से नगदी लेकर हुई फरार, देखें CCTV

बांसीः सिद्धार्थनगर नगर क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहे पर संचालित...

Punjab News: सीवरेज के पानी को लेकर विवादः बुजुर्ग को पिस्तौल का बट मार किया घायल, देखें वीडियो

फगवाड़ा (राजेश कुमार): थाना सदर पुलिस स्टेशन के नजदीक...

एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर, युवक की मौत

कांगड़ाः जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चलाली में सड़क हादसे में 20 वर्षीय छात्र की मौके पर...

Jalandhar News: कांग्रेस ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, MP Channi और Randhawa ने साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप ने देश भगत यादगार हाल में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन...

Volodymyr Zelenskyy से मिले ट्रंप के खास दूत, रुस-यूक्रेन युद्ध पर की अहम बातचीत

नई दिल्ली: रुस-यूक्रेन की जंग को खत्म करवाने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर कोशिश कर रहे हैं।...

चोरी में लड़कों से कम नहीं लड़कियां, डेयरी में तिजौरी से नगदी लेकर हुई फरार, देखें CCTV

बांसीः सिद्धार्थनगर नगर क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहे पर संचालित एक कंपनी पराग डेयरी में गल्ला तोड़कर हजारों रुपये की...