Himachal Govt
Nationalजहरीली शराब का कहरः 10 लोगों की मौत, चार गांवों के लोगों...

जहरीली शराब का कहरः 10 लोगों की मौत, चार गांवों के लोगों की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सागरः मध्यप्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील के चार गांवों में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शराब पीने के बाद 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर है। हालांकि, जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने कहा कि अभी यह जरूरी नहीं है कि मौतें जहरीली शराब के सेवन के कारण ही हुई हों। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब के सेवन से कुछ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि करीब नौ लोगों की मौत हुई है और कुछ लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। देवड़ा ने कहा कि आबकारी आयुक्त समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी बंडा में मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

सागर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) देवेश पटेरिया ने कहा कि जहरीली शराब पीने से नौ से 10 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सागर जिला अस्पताल भेजा गया है।

हालांकि, सागर की जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने मौतों के कारण की पुष्टि नहीं की। सिविल अस्पताल में उनकी जांच की जा रही है। नौराज और घूघर समेत आसपास के चिह्नित इलाकों में चिकित्सकों और अधिकारियों की टीमें तैनात की गई हैं।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि पिछले 24 से 48 घंटे के दौरान किसी भी प्रकार की शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति को कोई लक्षण महसूस हो तो वह तत्काल चिकित्सक से जांच कराए। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी मामलों पर नजर रख रहा है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

परिजन बीमार लोगों को इलाज के लिए बंडा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कई लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि चार-पांच लोग बंडा सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि चार-पांच लोगों को सागर भेजा गया है।

जिलाधिकारी प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: नगर निगम कमिशनर का हुआ तबादला, सुरेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी

जालंधर, ENS: नगर निगम कमिश्नर आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि...

Punjab News: काम पर निकले 35 वर्षीय नौजवान का मिला शव, परिजनों में रोष, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कक्के गांव से नौजवान का शव...

Punjab News: Jewellery Shop में सोने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार

लुधियानाः थाना मॉडल टाउन के अधीन आती ज्वेलरी शॉप...

Punjab News: कारोबारी विवाद में झड़प, आरोप- जेठ ने की बहू से छेड़छाड़, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

लुधियानाः मोचपुरा बाजार में पारिवारिक होजरी कारोबार के विवाद...

पंजाब के युवाओं से Kultar Singh Sandhwan ने खेलों में भाग लेने की की अपील

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

Jalandhar News: नगर निगम कमिशनर का हुआ तबादला, सुरेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी

जालंधर, ENS: नगर निगम कमिश्नर आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि का प्रशासन द्वारा तबादला कर दिया गया। जारी आदेशों के...

Punjab News: काम पर निकले 35 वर्षीय नौजवान का मिला शव, परिजनों में रोष, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कक्के गांव से नौजवान का शव बरामद होन की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान...

Punjab News: Jewellery Shop में सोने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार

लुधियानाः थाना मॉडल टाउन के अधीन आती ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी करने के मामले में पुलिस ने महिला...

Punjab News: कारोबारी विवाद में झड़प, आरोप- जेठ ने की बहू से छेड़छाड़, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

लुधियानाः मोचपुरा बाजार में पारिवारिक होजरी कारोबार के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। यहां एक महिला ने...