Himachal Govt
Nationalपति की बर्बरता: उंगलियां काटी घर में छिपाया शव, फ्रिज से कटा...

पति की बर्बरता: उंगलियां काटी घर में छिपाया शव, फ्रिज से कटा सिर बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

6 माह पहले हुई थी मृतिका की शादी

गुवाहाटीः असम के गुवाहाटी में 25 साल की महिला अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई। महिला की 6 माह शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। महिला की पहचान रिया तालुकदार के तौर पर हुई है और उसका पति रामानुजन गोस्वामी है। दरअसल, पड़ोसियों की ओर से बदबू आने की शिकायत मिलने पर पुलिस उस अपार्टमेंट में पहुंची जहां कुछ महीने पहले शादी करने वाला यह जोड़ा रह रहा था। पड़ोसियों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने दो दिनों से उस जोड़े को नहीं देखा था और उनके फोन भी बंद थे।

पुलिस को इस केस में महिला के पति पर शक है और उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन बाद में उसने खुद की सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अपार्टमेंट का ताला तोड़ा और महिला का कटा हुआ शव बरामद किया। उसकी उंगलियां भी आधी कटी हुई थीं, शव सड़ने लगा था और उसका सिर गायब था। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को महिला का सिर फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में मिला। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने उसे आखिरी बार शुक्रवार को देखा था। इसके बाद शव और कटे हुए सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया, यह घटना 24 या 48 घंटे पहले हुई। गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी (ईस्ट) अनुराग शर्मा ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी मृतका का पति रामानुजन गोस्वामी ही है। उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है और अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांच टीमों ने घटनास्थल से एक हथियार जब्त किया है, जिसके बारे में आशंका है कि इसका इस्तेमाल इस नृशंस अपराध में किया गया था। पुलिस ने अभी तक कथित हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है और न ही आरोपी के सरेंडर करने की परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Jewellery Shop में सोने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार

लुधियानाः थाना मॉडल टाउन के अधीन आती ज्वेलरी शॉप...

Punjab News: कारोबारी विवाद में झड़प, आरोप- जेठ ने की बहू से छेड़छाड़, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

लुधियानाः मोचपुरा बाजार में पारिवारिक होजरी कारोबार के विवाद...

पंजाब के युवाओं से Kultar Singh Sandhwan ने खेलों में भाग लेने की की अपील

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

Punjab News: पत्थरों से भरे ट्रक ने 4 वाहनों को मारी टक्कर

मोहालीः जीरकपुर में PR-7 रोड पर प्रधान ढाबे के...

रोडीज़ – रीबर्थ : पहली बार 6 गैंग लीडर्स के साथ लौट रहा Roadies, देखें वीडियो

चंडीगढ़: रोडीज़-रीबर्थ के मेकर्स ने आज चंडीगढ़ में ऑडिशन...

Punjab News: Jewellery Shop में सोने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार

लुधियानाः थाना मॉडल टाउन के अधीन आती ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी करने के मामले में पुलिस ने महिला...

Punjab News: कारोबारी विवाद में झड़प, आरोप- जेठ ने की बहू से छेड़छाड़, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

लुधियानाः मोचपुरा बाजार में पारिवारिक होजरी कारोबार के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। यहां एक महिला ने...

पंजाब के युवाओं से Kultar Singh Sandhwan ने खेलों में भाग लेने की की अपील

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राज्य के युवाओं से खेलों में सक्रिय रूप से भाग...

Punjab News: पत्थरों से भरे ट्रक ने 4 वाहनों को मारी टक्कर

मोहालीः जीरकपुर में PR-7 रोड पर प्रधान ढाबे के पास ट्रक ने 4 वाहनों को टक्कर मार दी। मिली...