Himachal Govt
JalandharJalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया...

Jalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो 6 सितंबर को शाम 6 बजे स्थानीय लायलपुर खालसा कॉलेज में होने जा रहा था, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया है। ऐसे में अब ड्रोन शो 8 सिंतबर को किया जाएगा। मामले की जानकारी कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने दी है। दरअसल, कैबिनेट मंत्री द्वारा डिप्टी कमिशनर सहित अधिकारियों के साथ मीटिंग की और कार्य को विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद उन्होंने कहाकि पहले कीर्तन दरबार और उसके बाद ड्रो शो का आयोजन 6 सितंबर को किया जाना था, लेकिन अब इसे स्थगित करके 8 सिंतबर को आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद युवा पीढ़ी को धर्म की ओर जोड़ना है। ऐसे में सभी संगत से 8 सिंतबर को खालसा स्कूल में पहुंचने की अपील की गई। इस संबंध में उप मंडल मैजिस्ट्रेट शुभी आंगरा ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और विभिन्न विभागों को ड्यूटियां सौंपने के लिए बैठक की। एसडीएम ने बताया कि ड्रोन लाइट शो के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के महान जीवन, दर्शन और शाश्वत शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया जाएगा। पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस कड़ी में पूरे सूबे में ड्रोन शो के अलावा गुरु के जीवन को दर्शाने के लिए अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 6.50 लाख पौधे लगाने का अनूठा अभियान भी शुरू किया गया है। श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं के प्रसार और अकादमिक शोध को प्रोत्साहित करने के लिए डेरा सचखंड बल्लां के पास करीब 11 एकड़ क्षेत्र में श्री गुरु रविदास जी वाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना की जा रही है। बैठक के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए यातायात प्रबंधन, उचित पार्किंग, कार्यक्रम स्थल की सफाई, बैठने की व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सहायता सहित व्यापक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। ड्रोन शो के अलावा प्रसिद्ध रागी जत्थे भी शामिल होंगे, जो संगत को श्री गुरु रविदास महाराज जी की पवित्र बाणी से जोड़ने के लिए कीर्तन करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की उम्मीद है। कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भी श्रद्धा भेंट करने के लिए साधारण श्रद्धालुओं के रूप में शामिल होंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी संगत, Dera Radha Soami सत्संग के लिए नया रूट जारी

अमृतसरः डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने अपने अनुयायियों...

Punjab News: 20 दिन पहले परिवार ने कर दिया संस्कार और भोग, अब निकला जिंदा, देखें वीडियो

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने सवाल कपूरथलाः जिले में एक...

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से...

सैन्य अड्डे पर भीषण धमाके में 15 की मौत, 60 घायल, देखें वीडियो

लापाज: बोलिविया में एक सैन्य अड्डे पर हुए धमाके...

Punjab News: अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी संगत, Dera Radha Soami सत्संग के लिए नया रूट जारी

अमृतसरः डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने अपने अनुयायियों के लिए पुलिस द्वारा एक नया ट्रैफ़िक रूट उपलब्ध कराया...

Punjab News: 20 दिन पहले परिवार ने कर दिया संस्कार और भोग, अब निकला जिंदा, देखें वीडियो

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने सवाल कपूरथलाः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक...

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से मिल रही सिर्फ FIR पे FIR जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों...

Girlfriend के Number Block करने पर टंकी पर चढ़ा आशिक, बोला-‘शादी कराओ तभी उतरूंगा’, देखें वीडियो

अमरोहाः फिल्म शोले में वीरू के टंकी पर चढ़कर हंगामा करने वाला सीन युवक ने याद दिला दिया। दरअसल,...