Himachal Govt
Internationalसैन्य अड्डे पर भीषण धमाके में 15 की मौत, 60 घायल, देखें...

सैन्य अड्डे पर भीषण धमाके में 15 की मौत, 60 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लापाज: बोलिविया में एक सैन्य अड्डे पर हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को बोलिविया की राजधानी ला पाज से करीब 30 किलोमीटर दूर वियाचा नगरपालिका में एक सैन्य बैरक में ये धमाके हुए। अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे उस इलाके में हुआ, जहां आतिशबाजी का सामान रखा जाता था। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

वियाचा की हेल्थ डायरेक्टर रीटा नेब्रास्का ने लोकल टेलीविजन को बताया कि इस घटना में 15 लोगों की मौत होने की आशंका है, जबकि 62 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में से 14 लोगों को ला पाज के अस्पतालों में भेजा गया, जिनमें थर्ड-डिग्री बर्न (गंभीर रूप से जलने) से पीड़ित एक लड़की भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि धमाके से दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का जायजा लेने और घायलों को हेल्थ सेंटर्स तक पहुंचाने के लिए मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में एम्बुलेंस, मेडिकल टीमें और पुलिस तैनात की गई है।

हेल्थ डायरेक्टर नेब्रास्का ने बताया है कि घटनास्थल पर गर्मी ( हीट सोर्स) अभी भी मौजूद है, जिससे एक और धमाके का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों यहां से कम से कम 150 मीटर दूर रहें। बोलिविया के डिफेंस मिनिस्टर अर्नेस्टो जस्टिनियानो ने बताया है कि घायलों में से 52 आम लोग थे, जबकि बाकी मिलिट्री के लोग थे। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि धमाका दोपहर के समय उस इलाके में हुआ जहां पटाखे रखे जाते थे।

धमाके के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए रहे फुटेज में डिफेंस बेस से काले धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिखा, जो शहर के सेंटर में है। जस्टिनियानो ने कहा कि रेस्क्यू टीम घायलों के परिवारों की मदद कर रही है। सरकार और सेना ने धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है। करीब एक लाख की आबादी वाला वियाचा शहर बोलीविया की एडमिनिस्ट्रेटिव कैपिटल ला पाज से 19 मील दक्षिण-पश्चिम में है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से...

Jalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें...

बैग की फ़ैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुंए के गुबार से लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर-ए3...

Station के नीचे चलती Bus बनी आग का गोला, ट्रैफिक में फंसे कई वाहन, देखें वीडियो

मुंबईः पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के...

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से मिल रही सिर्फ FIR पे FIR जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों...

Jalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो 6 सितंबर को शाम...

Girlfriend के Number Block करने पर टंकी पर चढ़ा आशिक, बोला-‘शादी कराओ तभी उतरूंगा’, देखें वीडियो

अमरोहाः फिल्म शोले में वीरू के टंकी पर चढ़कर हंगामा करने वाला सीन युवक ने याद दिला दिया। दरअसल,...

बैग की फ़ैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुंए के गुबार से लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर-ए3 स्थित आर एंड आर इंक, डी-12 कपड़ों के बैग बनाने...