अमृतसरः डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने अपने अनुयायियों के लिए पुलिस द्वारा एक नया ट्रैफ़िक रूट उपलब्ध कराया है। संगत जालंधर, करतारपुर, सुभानपुर, नडाला, राड़ा मोड़, श्री हरगोबिंदपुर, घुमाण और सठियाला होते हुए डेरा ब्यास पहुंचेगी। मिली जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को ब्यास नदी के पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया था, जो काफी चर्चा में रहा।

इस ट्रैफ़िक जाम की वजह से कई यात्रियों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस नए ट्रैफ़िक रूट की पुष्टि सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए की गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि ढिलवां टोल प्लाज़ा के बाद और ब्यास में प्रवेश करने से ठीक पहले, ब्यास नदी के ऊपर बने फ्लाईओवर पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। पिछले सप्ताह यानी 30 अगस्त 2026 को संगत वहां लंबे समय तक भारी ट्रैफ़िक जाम में फंसी गई थी। जिसके बाद संगत और सेवादारों की सुविधा के लिए, नीचे बताए गए ब्यास पहुंचने के वैकल्पिक रास्ते का रूट मैप तैयार किया गया है। इस रास्ते का इस्तेमाल सितंबर 2026 में ब्यास में होने वाले तीनों निर्धारित सत्संगों के दौरान किया जा सकता है।