Himachal Govt
JalandharJalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक...

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से मिल रही सिर्फ FIR पे FIR

जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों का आलम इतना बढ़ गया है कि लोगों में मन में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला थाना आदमपुर के अधीन आते जंडूसिंघा रोड पर नंदा फार्म में चोरी का सामने आया है। घटना से 500 मीटर दूरी सीआईए स्टाफ का दफ्तर मौजूद है, लेकिन फिर भी चोरों के हौंसले बुलंद है और वारदातों को अंजाम दे रहे है। हैरानी की बात यह है कि चोर लगातार वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहा है, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज करके संचालक को सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। पीड़ित ने बताया कि उसके नंदा फार्म और भट्ठे पर पिछले 10 दिनों में चोर 6 वीं बार वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसमें 5 बार पैलेस में और एक बार भट्ठे पर चोरी हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए राकेश चंद नंदा ने बताया कि उसका जंडूसिंघा पर नंदा फार्म हाउस है और उनके फार्म पर 10 दिनों में 5 बार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें पहली चोरी 28 तारीख को हुई, जिसकी पुलिस में शिकायत दी गई और पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद अगले दिन दोपहर को चोरी हुई। इस दौरान उसके अगले दिन कॉपर की तारें चोरी करके गए और तोड़फोड़ की। पीड़ित ने कहाकि उसके अगले दिन पैलेस में ट्यूबल पर तारें चोरी की। वहीं बीते दिन दोबारा चोर आए और एक घंटा पैलेस में रूके और दोबारा से डेढ लाख से अधिक की चोरी करके चोर फरार हो गए। पुलिस को लगातार शिकायत दी गई और पुलिस द्वारा उन्हें एफआईआर मिल रही है।

पीड़ित ने कहाकि चोरी की वारदातों के दौरान वह कुछ दिनों से एसएचओ को 4 से 5 बार फोन कर चुके, लेकिन कोई फोन नहीं उठाया। ऐसे में आज पहली बार एसएचओ ने फोन उठाया और जब पीड़ित ने कहा कि आज 5 वीं बार चोरी हो चुकी है और थाना प्रभारी सिर्फ मामले को लेकर कार्रवा करने का आश्वासन दे रहे है। इस थाने के अधीन उनके भट्ठे पर 8 दिन पहले चोर सिलेंडर, मोबाइल लेकर फरार हो गए। थाने में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कहाकि पहले चोर मुंह ढककर आते थे, लेकिन अब बिना मुंह ढके आ रहे है और वारदातों को अंजाम दे रहे है। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज होने के बाद भी 3 बार चोरियां हो चुकी है। पीड़ित के अनुसार सिपाही आता है और घटना स्थल पर फोटों खींचकर ले जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 20 दिन पहले परिवार ने कर दिया संस्कार और भोग, अब निकला जिंदा, देखें वीडियो

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने सवाल कपूरथलाः जिले में एक...

Jalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें...

सैन्य अड्डे पर भीषण धमाके में 15 की मौत, 60 घायल, देखें वीडियो

लापाज: बोलिविया में एक सैन्य अड्डे पर हुए धमाके...

बैग की फ़ैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुंए के गुबार से लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर-ए3...

Punjab News: 20 दिन पहले परिवार ने कर दिया संस्कार और भोग, अब निकला जिंदा, देखें वीडियो

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने सवाल कपूरथलाः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक...

Jalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो 6 सितंबर को शाम...

Girlfriend के Number Block करने पर टंकी पर चढ़ा आशिक, बोला-‘शादी कराओ तभी उतरूंगा’, देखें वीडियो

अमरोहाः फिल्म शोले में वीरू के टंकी पर चढ़कर हंगामा करने वाला सीन युवक ने याद दिला दिया। दरअसल,...

सैन्य अड्डे पर भीषण धमाके में 15 की मौत, 60 घायल, देखें वीडियो

लापाज: बोलिविया में एक सैन्य अड्डे पर हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई...