Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Swimming Pool के किनारे कारोबारी के 15 वर्षीय बच्चे की...

Punjab News: Swimming Pool के किनारे कारोबारी के 15 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः वार्ड नंबर 87 स्थित बिंद्रा कॉलोनी के रहने वाले बच्चे की स्विमिंग पूल किनारे मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय वंश के रूप में हुई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। हालांकि घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन बच्चे की मौत का वीडियो अब सामने आया है। माता पिता अंतिम संस्कार के बाद आज शनिवार को उसकी अस्थियों को विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए हैं। परिजनों के मुताबिक 15 वर्षीय वंश को काफी समय से हार्ट से जुड़ी समस्या थी। उसका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। परिवार का कहना है कि इलाज के बाद उसकी हालत में काफी सुधार आया था और वह सामान्य तरीके से रह रहा था।

z

इसी वजह से परिजन भी उसे खुश रखने की कोशिश करते थे। परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी एक छोटी बहन है। पिता कपड़े का कोराबार करते हैं। परिजनों का कहना हैकि वंश अपने दोस्तों के साथ अक्सर स्विमिंग पूल जाता रहता था। वंश को हार्ट प्रॉब्लम थी, जो अब काफी हद तक ठीक हो चुकी थी। इसलिए माता पिता भी उसे खुश रखाना चाहते थे। 29 अगस्त को भी वह दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ नजदीक के स्विमिंग पूल में नहाने गया। परिजनों के मुताबिक वंश ने एक दो बार पूल में डुबकी लगाई और उसके बाद किनारे पर बैठ गया।

उसका एक दोस्त नहा नहीं रहा था तो वो उसके साथ बातें करने लगा। तब तक सब कुछ सामान्य चल रहा था। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि वंश पहले बिल्कुल सामान्य था। अचानक वह खुद को असहज महसूस करने लगा और वह हाथ सिर के ऊपर फोल्ड करके अंगड़ाई लेने लगा। उसके बाद वह उठा और चलने लगा। दोस्त को तब तक कुछ खबर नहीं लगी। वंश जब उठकर पूल के किनारे टहलने लगा तो वह खुद को नहीं संभाल पाया और लड़खड़ाने लगा। वह तेजी से वापस मुड़ा और वहीं पर बैठ गया जहां उसका दोस्त बैठा था। उसने दीवार के साथ सिर लगाया और आंखें बंद करने लगा।

उसके साथ बैठा दोस्त जब अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगा तो उसने मोबाइल में वंश का चेहरा देखा और वो आंखें बंद कर रहा था। इसी बीच वंश बेहोश होकर गिरने लगा तो उसके दोस्त ने सहारा देकर संभाला। करीब 10-15 सेकेंड तक वो उसे संभालने की कोशिश करता रहा। वंश जब पूरी तरह से बेहोश होकर गिरा तो उसके दोस्त के हाथ से छूट गया और नीचे गिर गया। फिर दोस्त ने हल्ला करके सभी को बुलाया। दूसरे बच्चे भी वहां पहुंचे और उसे हिलाकर आवाज लगाने लगे। बाकी बच्चों में से किसी ने उसके पैर मले तो किसी ने उसे सीपीआर देने की कोशिश की। लेकिन तब तक वो मर चुका था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 20 दिन पहले परिवार ने कर दिया संस्कार और भोग, अब निकला जिंदा, देखें वीडियो

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने सवाल कपूरथलाः जिले में एक...

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से...

Jalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें...

सैन्य अड्डे पर भीषण धमाके में 15 की मौत, 60 घायल, देखें वीडियो

लापाज: बोलिविया में एक सैन्य अड्डे पर हुए धमाके...

Punjab News: 20 दिन पहले परिवार ने कर दिया संस्कार और भोग, अब निकला जिंदा, देखें वीडियो

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने सवाल कपूरथलाः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक...

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से मिल रही सिर्फ FIR पे FIR जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों...

Jalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो 6 सितंबर को शाम...

Girlfriend के Number Block करने पर टंकी पर चढ़ा आशिक, बोला-‘शादी कराओ तभी उतरूंगा’, देखें वीडियो

अमरोहाः फिल्म शोले में वीरू के टंकी पर चढ़कर हंगामा करने वाला सीन युवक ने याद दिला दिया। दरअसल,...