Himachal Govt
Maharashtraअस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 9...

अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 9 नवजात बच्चे थे मौजूद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर के एशियन हॉस्पिटल में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के बच्चा वार्ड में यह भीषण आग लगी। घटना के दौरान वार्ड में 9 नवजात बच्चे भर्ती थे। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद NICU में एडमिट 9 बच्चों को निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि NICU वार्ड में आग लग जाती है। जिसके बाद, वहां मौजूद सभी नर्स एक्शन में आ जाती हैं और बच्चों को वार्ड से निकालने लगती हैं। वीडियो के आखिर में दिखता है कि जब आखिरी नवजात को NICU वार्ड से निकाला जा रहा होता है तब तक वार्ड के एक हिस्से में आग अंदर आ चुकी होती है।

बता दें कि बीती रात छत्रपति संभाजीनगर के एशियन हॉस्पिटल के एनआईसीयू में एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। फिर, एनआईसीयू में भर्ती 9 नवजात बच्चों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सभी 9 बच्चों को घाटी अस्पताल, एमजीएम अस्पताल और संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समय रहते आग पर काबू पाने और बच्चों को सुरक्षित निकालने से बड़ा हादसा टल गया। घटना की जांच जारी है।

गौर हो कि इससे पहले हाल में अमरावती के महिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लग गई थी। इस घटना में 3 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:30 बजे अचानक वेंटिलेटर में ब्लास्ट होने के कारण यह आग लगी थी। आग लगते ही डॉक्टर, नर्स और ड्यूटी पर मौजूद तमाम कर्मचारी एक्टिव हो गए थे और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कई बच्चों की जान बचा ली थी। हालांकि, 3 नवजात की जान नहीं बचाई जा सकी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: युवक को थप्पड़ मारने के मामले में Traffic Police अधिकारी लाइन हाजिर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा जालंधर बाईपास के...

CM Saini ने Senior प्रचारक और समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक

जगाधरी पहुंचकर स्व. जगदीश मित्तल को पुष्प अर्पित कर...

राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा एवं रख-रखाव के लिए किए अहम संशोधनः लोक निर्माण मंत्री

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यहां कहा...

थाने से 500 मीटर दूर Fitness Center से 36 सेकेंड में AC का आउटडोर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मुरादनगर: गाजियाबाद के मुरादनगर में चोरों ने महज 36...

शिक्षा मंत्री ने केंद्र के सामने उठाए ये मुद्दे

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में...

Jalandhar News: युवक को थप्पड़ मारने के मामले में Traffic Police अधिकारी लाइन हाजिर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा जालंधर बाईपास के पास ट्रक चालक का चालान काटने के बाद युवक ने...

CM Saini ने Senior प्रचारक और समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक

जगाधरी पहुंचकर स्व. जगदीश मित्तल को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को...

राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा एवं रख-रखाव के लिए किए अहम संशोधनः लोक निर्माण मंत्री

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा पारित ‘हिमाचल प्रदेश सड़क अवसंरचना...

थाने से 500 मीटर दूर Fitness Center से 36 सेकेंड में AC का आउटडोर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मुरादनगर: गाजियाबाद के मुरादनगर में चोरों ने महज 36 सेकेंड में फिटनेस सेंटर के बाहर लगा एसी का आउटडोर...