Himachal Govt
Nationalनासिक में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से Abhijeet Dipke की अपील, बोले...

नासिक में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से Abhijeet Dipke की अपील, बोले – ‘जरुरत पड़ने पर मुंबई तक करेंगे मार्च’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को नासिक में प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्रों से अपनी भूख हड़ताल को खत्म करने की अपील कर दी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की होती उनको अपना संघर्ष ऐसे ही जारी रखना चाहिए। दीपके की ओर से नासिक में प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मुलाकात की गई। उन्होंने कहा कि आदिवासी छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं, भोजन और शिक्षा में असमानता पूरी तरह अस्वीकार्य है।

मुंबई तक भी करेंगे मार्च

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि – ‘नासिक में उन आदिवासी छात्रों के साथ मुलाकात की। जो कि 12 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठके हुए हैं। उन्हें मिलने वाली सुविधाएं, भोजन और शिक्षा में भारी असमानता पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इसी कारण से 2 सालों के अंदर 590 आदिवासी छात्रों की मौत हो गई है। दीपके ने कहा कि – मैंने उनसे उनकी सेहत को देखते हुए भूख हड़ताल खत्म करने के लिए कहा है परंतु उन्होंने उन्हें अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखना चाहिए। जरुरत पड़ने पर हम सभी मिलकर मुंबई तक भी मार्च करेंगे’।

आगे अभिजीत दीपके ने कहा कि अभी भी एक छात्र की हालत गंभीर है। उसको अस्पताल भी ले जाया गया है। सबसे जरुरी सवाल यहां पर यह है कि ये छात्र 12 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं पर वो क्या मांग कर रहे हैं कि उन्हें अच्छा खाना मिले। हॉस्टल अच्छा मिले स्कूल अच्छे हो जाएं। इसके लिए आपको भी 12 दिनों तक भूखे ही रहना पड़ेगा पर क्या हो रहा है देश में आखिर सरकार कब जागेगी? इन लोगों को आप वोट तो डाल लेते हो जमीन लेते हो जमीन हड़पड़ते हो पर जब ये अच्छी शिक्षा मांगते है अच्छे स्कूल मांगते हैं अच्छे हॉस्टल मांगते हैं तो आप इन पर मामले दर्ज करते हैं। इन पर केस भी दर्ज किए गए।

‘मैं मंत्रियों से पूछना चाहता हूं’

दीपके ने कहा कि जब आदिवासी बच्चे अपने हक के लिए लड़ेंगे तो सरकार केस दर्ज करेगी। उन्होंने सरकार से सवाल भी पूछा है। उनका कहना है कि – ‘क्या आप अपने बच्चों को वही खाना खिलाएंगे जो इन बच्चों को मिलता है रात के 2 बजे खाना बनता है और इन बच्चों को वह दोपहर में खाने को मिलता है। मैं मंत्रियों से यह पूछना चाहता हूं कि क्या आपके बच्चे यह खाना खाएंगे’।

बता दें कि महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए 100 से ज्यादा आदिवासी छात्र नासिक के ईदगाह मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें से 3 छात्र ऐसे भी हैं जो कि भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Social Media पर हुए विवाद को लेकर भिड़ें 2 पक्ष, चली गोलियां और पत्थर, 4 घायल, देखें वीडियो

हापुड़: कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बदनौली में नई...

इंजीनियरिंग छोड़ Youtuber बने Nitish Rajput, अब ले सकते हैं Bigg Boss 20 में Entry!

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का Most Controversial Show...

Punjab News: सास के निधन पर बहुओं ने पेश की नई मिसाल, देखें वीडियो

लुधियानाः गांव प्रताप सिंह वाला में सास की मौत...

Jalandhar News: हनुमान मंदिर को बाइक सवार चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर, जीटी रोड...

अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 9 नवजात बच्चे थे मौजूद, देखें वीडियो

महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर के एशियन हॉस्पिटल में आग लग...

Social Media पर हुए विवाद को लेकर भिड़ें 2 पक्ष, चली गोलियां और पत्थर, 4 घायल, देखें वीडियो

हापुड़: कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बदनौली में नई उम्र के लड़कों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंट और...

इंजीनियरिंग छोड़ Youtuber बने Nitish Rajput, अब ले सकते हैं Bigg Boss 20 में Entry!

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का Most Controversial Show बिग बॉस फिर से वापसी कर रहा है। बिग बॉस...

Punjab News: सास के निधन पर बहुओं ने पेश की नई मिसाल, देखें वीडियो

लुधियानाः गांव प्रताप सिंह वाला में सास की मौत के बाद घर से अर्थी निकाले जाने दौरान बहुओं ने...

Jalandhar News: हनुमान मंदिर को बाइक सवार चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर, जीटी रोड के मोहल्ला इस्लामाबाद में आज एक बार फिर से चोरों...