Himachal Govt
Nationalभारत-बेल्जियम में हुई बड़ी Deal, PM Modi बोले - 'दोनों देशों के...

भारत-बेल्जियम में हुई बड़ी Deal, PM Modi बोले – ‘दोनों देशों के मजबूत होंगे रिश्ते’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर की मौजूदगी में नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत और बेल्जियम के बीच में कई जरुरी समझौतों पर सहमति बनी है। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधो, रक्षा सहयोग, एनर्जी और मौजूदा वैश्विक हालातों पर विस्तार के साथ चर्चा की है। पीएम मोदी ने बेल्जियम के पीएम का भारत में पूरे दिल के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह भले ही बेल्जियम के पीएम की पहली भारत यात्रा है पर भारत से उनका जुड़ाव काफी पुराना है।

भारत और बेल्जियम के रिश्ते है काफी मजबूत

पीएम मोदी ने कहा है कि बेल्जिमय के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर लंबे समय तक एंटरवर्प के मेयर रहे हैं। उन्होंने वहां पर बसे हुए भारतीय समुदाय के साथ-साथ दोनों देशों के बीच में होने वाले हीरा कारोबार का भी हमेशा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और बेल्जियम के रिश्तों की जड़े इतिहास में बहुत गहरी है। इसके अलावा पहले विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम में हजारों भारतीय सैनिकों का साहत और बलिदान दोनों देशों की यादों का खास हिस्सा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत जन से जन संबंध दोनों देशों को स्वभाविक साझेदार बनाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि करीबन 10 साल पहले उनको पहले ही बेल्जियम की यात्रा करने का मौका मिला था। पिछले एक दशकों में दोनों देशों की साझेदारी ने कई मुद्दों में बड़ी प्रगति की है।

भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत

पीएम का कहना है कि आज के समय में दुनिया में उथल-पुथल का दौर बना हुआ है। दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति भी बनी है। खाद्य, ईंधन से लेकर सप्लाई चेन तक हर क्षेत्र में अनिश्चितता का असर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण माहौल के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था ने अपनी गति बनाए रखी है। पिछले क्वार्टर में भारत 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज हुई है। पीएम मोदी का कहना है कि आज भारत की ग्रोथ स्टोरी दुनिया के लिए विश्वास और नए मौकों का स्त्रोत बन चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चर्चित Amandeep Singh Murder Case में 7 साल बाद 2 दोषियों को हुई आजीवन कारावास की सजा

फतेहगढ़ साहिबः चर्चित कत्ल केस मामले में अदालत ने...

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा...

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय में लगेगा “प्रथम उद्यान मेला एवं बागवानी एक्सपो-2026”

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार राज्य में परंपरागत खेती के स्थान...

हरियाणा सरकार ने शुरू की बागवानी की मुफ्त ट्रेनिंग योजना

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

12 October को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

चंडीगढ़ः पंजाब में मतदाता सूची को लेकर चल रही...

Punjab News: चर्चित Amandeep Singh Murder Case में 7 साल बाद 2 दोषियों को हुई आजीवन कारावास की सजा

फतेहगढ़ साहिबः चर्चित कत्ल केस मामले में अदालत ने करीब 7 साल बाद अहम फैसला सुनाया। दरअसल, सितंबर 2019...

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 'गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना' के अंतर्गत...

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय में लगेगा “प्रथम उद्यान मेला एवं बागवानी एक्सपो-2026”

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार राज्य में परंपरागत खेती के स्थान पर बागवानी और विविध कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के...

हरियाणा सरकार ने शुरू की बागवानी की मुफ्त ट्रेनिंग योजना

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने राज्य के किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक...